Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम चम्पाई ने सेना को दिया भरोसा, झारखंड में इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन में सरकार करेगी सहयोग
    झारखंड

    सीएम चम्पाई ने सेना को दिया भरोसा, झारखंड में इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन में सरकार करेगी सहयोग

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मंगलवार 25 जून को भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर,कमांडिंग-इन-चीफ,  ईस्टर्न कमांड
    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मंगलवार 25 जून को भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर,कमांडिंग-इन-चीफ,  ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री ने जाट रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट, पंजाब रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट और मद्रास रेजीमेंट आदि की तर्ज पर आदिवासी रेजीमेंट बनाने से संबंधित अपनी भावना से अवगत कराया.

    उन्होंने कहा कि आदिवासी रेजीमेंट के गठन से देश भर के आदिवासियों को सेना में अलग पहचान भी मिलेगी.  उन्होंने कहा कि झारखंड में भी इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी बनाने में  राज्य सरकार सहयोग करेगी. लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने झारखंड में भी पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन का प्रस्ताव रखा. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सेना द्वारा प्रस्ताव मिलने पर सरकार पूरा सहयोग करेगी. 

    ज्ञातव्य है कि सेना के इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी में भूतपूर्व सैनिक होते हैं, जो पर्यावरण के लिए कार्य करते हैं. झारखंड में इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सेना भी बड़े स्तर पर अपना योगदान कर सकेगी. खासकर इस राज्य के भौगोलिक परिवेश को देखते हुए जंगलों और खनन क्षेत्र में वृक्षारोपण और अन्य माध्यमो से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.

    आदिवासियों को ज्यादा अवसर मिले

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में झारखंड के आदिवासी युवा अपनी सेवा देते आ रहे हैं. फौज बहाली में यहां के आदिवासियों को और ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त हो, इसमें सेना आदिवासियों को आगे लाने की दिशा में पहल करें. लेफ्टिनेंट जनरल ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि इस दिशा में सेना की स्थानीय जीओसी के माध्यम से आदिवासियों को सेना बहाली के योग्य  तैयार करने के लिए प्रशिक्षण समेत अन्य सभी सहयोग किया जाएगा.

    लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. उन्होंने बताया कि डुरंड कप (प्रेसिडेंट कप) एशिया की सबसे पुरानी और विश्व की दूसरी सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है. इस बार जमशेदपुर की मेजबानी में इस प्रतियोगिता का आयोजन होना है, जिसमें राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग कर रही है.

    ये रहे मौजूद

    अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र पुरी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, कर्नल वीएस आडकर औऱ  मेजर जनरल एमपी सिंह मौजूद थे.

    आर्मी इकोलॉजिकल झारखंड टेरिटोरियल भरोसा सरकार सहयोग सीएम चम्पाई सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUP में पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, नया कानून बनाकर शिकंजा कसने की तैयारी में CM योगी
    Next Article गुरु ने किया आपातकाल का समर्थन, चेले कर रहे विरोध : राकेश सिन्हा

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.