Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खलारी में चुना भट्ठा से राय बाजार चौक तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ, क्षेत्र की जनता के लिए वरदान होगी यह सड़क : संजय सेठ
    झारखंड

    खलारी में चुना भट्ठा से राय बाजार चौक तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ, क्षेत्र की जनता के लिए वरदान होगी यह सड़क : संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची जिले के खलारी के चूना भट्ठा पुरानी राय से राय बाजार चौक, बस स्टैंड (वाया रतन पेट्रोल पंप) के बीच 6 किमी लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण व निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बहुत जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ होगा। यहां के नागरिकों को एक बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी।

    दरअसल इस स्थान पर पूर्व में एक सड़क का निर्माण होना था, जिसका रांची के सांसद संजय सेठ को निर्माण कार्य का शिलान्यास करना था। शिलान्यास स्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय ग्रामीणों, नागरिकों व अन्य लोगों ने सांसद को वहां की मूल समस्या से अवगत कराया और यह भी बताया कि उक्त सड़क पर वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा है। प्रतिदिन हजारों वाहन कोयला लेकर सड़क पर गुजरते हैं, ऐसी स्थिति में यहां सामान्य सड़क का निर्माण नई समस्या खड़ी करने वाला होगा।

    उक्त सड़क 6 महीने तक भी नहीं टिक सकेगी। पूरी बात को सुनने के बाद सांसद ने शिलान्यास करने से मना कर दिया और जिला प्रशासन के साथ ही सीसीएल को भी यह निर्देश दिया की अविलंब उक्त स्थल पर एक बेहतर सड़क का निर्माण किया जाए, जिसकी गुणवत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मजबूत सड़कों के जैसी हो। जहां वाहनों के भारी दबाव के बावजूद किसी तरह की समस्या तुरंत खड़ी नहीं होने पाए।

    इसके आलोक में सांसद ने सीसीएल के प्रबंध निदेशक को इस सड़क निर्माण के लिए पहल का निर्देश दिया। इस आलोक में संज्ञान लेते हुए सीसीएल ने सीएसआर मद से उक्त सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की और ग्रामीण विकास विभाग से सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

    ग्रामीण विकास विभाग और सीसीएल ने सड़क निर्माण से संबंधित कागजी कार्रवाई पूर्ण किया। इस बीच सांसद श्री सेठ ने लगातार दोनों ही स्थानों पर दबाव बनाए रखा। ताकि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द हो सके। अंतत: ग्रामीण विकास विभाग और सीसीएल के संयुक्त कार्यप्रणाली से सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। बहुत जल्द यह कार्य शुरू होगा। इसके लिए सीसीएल ने सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर में बताई गई राशि भी स्वीकृत करके ग्रामीण विकास विभाग को भेजना सुनिश्चित कर दिया।

    सांसद श्री सेठ ने कहा कि यह सड़क निर्माण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। लंबे समय से यहां के नागरिक सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। खस्ताहाल हो चुकी सड़क के कारण धूल और मिट्टी के बीच में जीवन जीने को मजबूर थे। इस सड़क का निर्माण उनके लिए भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य था परंतु लगातार दबाव और अधिकारियों के प्रयास से यह संभव हो पाया है। अब खलारी क्षेत्र सहित उस रास्ते से गुजरने वाले नागरिकों व वाहनों को भी बहुत सुविधा होगी। विशेष रूप से सड़क के आसपास रहने वाली बड़ी आबादी अब राहत महसूस कर सकेगी। उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सांसद ने कहा कि सड़क का निर्माण क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान का वाला होगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : पूर्व नक्सली सुखराम मुंडा की तेज धारदार हथियार से मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article रामगढ़ : पुलिस अवैध शराब लदी पिकअप वैन जब्त किया, चालक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.