Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»ट्रक की चपेट में आने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौ’त
    बिहार

    ट्रक की चपेट में आने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना बिक्रम-पालीगंज मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। मृतक की शिनाख्त अविनाश कुमार के तौर पर की गई है, जो बिक्रम थाना क्षेत्र के मसौढा तेलपा गांव में रहता था।

    मिली जानकारी के अनुसार अविनाश रोज की तरह साइकिल से बिक्रम बाजार स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान पढ़ाई के लिए गया था। कोचिंग से लौटते समय बिक्रम बाजार के HDFC बैंक के पास असपूरा लख के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया और उसे जब्त कर लिया गया। हालांकि, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिक्रम बाजार की सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जाम हटवाया। बिक्रम थानेदार विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना AIIMS भेजा गया है।

    bihar patna news Class VIII student dies after being hit by a truck patna road accident news ट्रक की चपेट में आने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंगनबाड़ी केंद्रों में अब खेल-खेल में होगी पढ़ाई, बच्चों को मिलेगी प्री-प्राइमरी किट की सौगात
    Next Article  किसानों के हितों पर नहीं होगा कोई समझौता, कीमत चुकानी पड़ी तो भी तैयार : PM मोदी 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.