Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बकाया वेतन की मांग को लेकर HEC कर्मचारियी और CISF के बीच झड़प, विरोध स्थल से हटाए गये कर्मचारी
    झारखंड

    बकाया वेतन की मांग को लेकर HEC कर्मचारियी और CISF के बीच झड़प, विरोध स्थल से हटाए गये कर्मचारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बकाया वेतन की मांग को लेकर विरोध कर रहे एचईसी कर्मचारियी और सीआईएसएफ के बीच झड़प हो गयी है। सीआईएसएप एचईसी कर्मचारियों के बैनर पोस्टर पर आपत्ति दर्ज कर रहा है। सीआईएसएफ का कहना है कि बैन पोस्टर की वजह से उन्हें ड्यूटी करने में परेशानी आ रही है। विरोध कर रहे कर्मचारियों को घटना स्थल से हटाया गया है। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने कहा, प्रबंधन की साजिश है। प्रबंधन नहीं चाहता कि विरोध प्रदर्शन जारी रहे।

    क्यों कर रहा है सीआईएसफ विरोध
    सीआईएसएफ ने कहा, कर्मचारी विरोध करना चाहते हैं करें लेकिन तामझाम के साथ विरोध प्रदर्शन से उन्हें परेशानी है। इससे ड्यूटी में बाधा आ रही है। इस तरह से धरना-प्रदर्शन करना सरासर गलत है. यह जो रास्ता है, वह एक्सेस कंट्रोल है जो कि सीआईएसएफ के अंडर आता है, गेट पर धरना करना गलत है।

    आर्थिक संकट में कर्मचारी
    एचईसी आर्थिक संकट में है। पिछले 90 दिनों से एचईसी के अधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सीआईएसएफ की आपत्ति पर एचईसी के कर्मचारियों ने कहा, यह बैनर सीआईएसएफ को 90 दिनों के बाद नजर आ रहा है। जिस बैनर पोस्टर से इन्हें परेशानी हो रही है इसे हमें आज या कल से लेकर नहीं आ रहे पिछले 90 दिनों से इसी तरह के बैनर पोस्टर के साथ विरोध कर रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से नाराज एचईसी कर्मचारी धरना पर हैं।

    सुबह 9 बजे हुई झड़प
    कई प्रयासों और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों को समस्याओं पर गौर करने के निर्देश देने के बावजूद, एचईसी की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। 27 जनवरी की सुबह 9 बजे यह घटना हुई जब कर्मचारी और सीआईएसएफ के बीच झड़प हुई। एचईसी में प्रबंधक पूर्णेंदु दत्त मिश्रा ने कहा, एचईसी की दुर्दशा के पीछे कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और खराब नीतियां हैं. निजी संगठनों के विपरीत, कंपनी लाभ के लिए काम नहीं करती, बल्कि वे देश के लिए काम करते हैं. कंपनी ने बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बचाई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मुजफ्फरपुर में महिला और तीन बच्चे तालाब में डूबे, दो शव निकाले गए, बाकी की तलाश जारी
    Next Article गिरिडीह : चार दिनों से गायब छात्र का शव खंडोली डैम में मिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.