Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»CID Promo : नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा है CID, दया पर अभिजीत ने चलाई गोली; प्रोमो जारी
    ट्रेंडिंग

    CID Promo : नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा है CID, दया पर अभिजीत ने चलाई गोली; प्रोमो जारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    CID Promo : टीवी का लोकप्रिय शो CID छह साल बाद फिर से छोटे पर्दे पर आ रहा है. इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दर्शक एक बार फिर देख सकेंगे. इस बार शो में कई नए ट्विस्ट होंगे. बता दें कि CID का पहला एपिसोड 1998 में प्रसारित हुआ था और यह करीब 20 वर्षों तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा. अचानक शो को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एक नए सीजन के साथ वापसी की जा रही है, जिसका प्रोमो भी जारी किया गया है.

    शो के नए ट्विस्ट ने एक्साइटमेंट बढ़ाई

    सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि दोस्त दुश्मन बनते नजर आ रहे हैं. अफसर अभिजीत जो बरसों पुरानी दोस्ती को भुलाकर दया पर गोली चला देते हैं, एसीपी प्रद्युमन उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन गोली चल जाती है. यह जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं कि अभिजीत ने ऐसा कदम क्यों उठाया. दर्शकों के बीच शो के नए ट्विस्ट ने excitement बढ़ा दी है और सोशल मीडिया पर फैंस इसके प्रोमो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. CID के लौटने की खबर से उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है.

    https://www.instagram.com/reel/DBl7F8jvI2t/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

    क्यों बंद हुआ था CID

    शिवाजी साटम, जो एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाते हैं, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शो को बंद करने का कारण टीआरपी में गिरावट थी, खासकर जब यह शो ‘केबीसी’ के साथ टकराने लगा. उन्होंने बताया कि शो का प्रसारण समय भी बदला गया, जिससे दर्शक दूर हो गए थे. अब, दर्शकों को उम्मीद है कि नए सीजन में CID फिर से वही जादू बिखेर सकेगा.

    Also Read: Gold Silver Today Rate : धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार

    Abhijeet ACP Pradyuman Cid CID Promo Daya Entertainment Excitement KBC New Season Promo Return Shivaji Satam social media Sony Entertainment TRP TV Show Twist Viewers अभिजीत एसीपी प्रद्युमन केबीसी टीआरपी टीवी शो ट्विस्ट दया दर्शक नए सीजन प्रोमो मनोरंजन वापसी शिवाजी साटम सोनी एंटरटेनमेंट सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGold Silver Today Rate : धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार
    Next Article बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ : दर्जन भर यूपी-बिहार के लोग घायल, अस्पतालों में किए गए भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.