Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ट्रेजरी घोटाले में CID की एंट्री, 9 सदस्यीय SIT ने शुरू की जांच
    झारखंड

    ट्रेजरी घोटाले में CID की एंट्री, 9 सदस्यीय SIT ने शुरू की जांच

    Promita DeyBy Promita DeyApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले को लेकर अब जांच तेज हो गई है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद CID झारखंड ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है। घोटाले की गंभीरता को देखते हुए 9 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जिसने जांच शुरू कर दी है। इस टीम का नेतृत्व आईजी पंकज कंबोज कर रहे हैं। CID ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी भी जारी कर दी है।

    बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका

    जांच का फोकस ट्रेजरी से वेतन और अन्य मदों में हुई अवैध निकासी के पूरे नेटवर्क को उजागर करना है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
    वहीं, वित्त विभाग की ओर से भी IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी इस मामले की जांच कर रही है।

    बोकारो और हजारीबाग से खुला मामला

    इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब बोकारो और हजारीबाग जिलों में ट्रेजरी से संदिग्ध निकासी के मामले सामने आए। जांच में पाया गया कि वेतन के नाम पर फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए थे।
    इस खुलासे के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया और कई अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हुई।

    कई पर कार्रवाई, अब नेटवर्क की होगी जांच

    अब तक कई आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। कुछ को निलंबित किया गया है, जबकि कई के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। कुछ लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है।
    CID की SIT अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि घोटाले में कौन-कौन शामिल थे और किस स्तर तक मिलीभगत हुई।

    साथ ही, सरकार ने ट्रेजरी सिस्टम में पारदर्शिता लाने और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ा दी है।

    Also Read : जामताड़ा : 14 साल की बेटियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का मुफ्त टीका

    Cid Current News investigation jharkhand Johar Live Latest news Today's News Tresury scame
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरही में दिनदहाड़े बैंक लूट, दो करोड़ का सोना और 5 लाख नकद ले उड़े बदमाश
    Next Article जीतपुर खनन परियोजना का मुआवजा शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़

    Related Posts

    झारखंड

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    झारखंड

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026
    Latest Posts

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.