Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Nov, 2025 ♦ 11:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»RJD की सभा में अपशब्दों पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले – यही है राजद की ‘माई-बहिन योजना’ की असली पहचान
    बिहार

    RJD की सभा में अपशब्दों पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले – यही है राजद की ‘माई-बहिन योजना’ की असली पहचान

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चिराग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की “बिहार अधिकार यात्रा” के दौरान एक विवाद सामने आया है। वैशाली जिले के महुआ में आयोजित जनसभा में उस वक्त बवाल मच गया, जब भीड़ में से किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे।

    इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन बीजेपी ने इसे लेकर आरजेडी पर सीधा हमला बोला है।

    भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं है, बल्कि “राजनीतिक संस्कृति का पतन” है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी हमेशा से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नफरत फैलाती रही है और अब उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है।

    इसी मामले पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजद की सभाओं में इस तरह की ओछी हरकतें आम हो गई हैं। चिराग ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में बार-बार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल होता है, लेकिन वे चुप रहते हैं।

    चिराग पासवान ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनके और उनकी मां के खिलाफ ऐसे ही अपशब्द बोले गए थे। उन्होंने आरजेडी पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब इस व्यवहार का जवाब देगी।

    बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव पातेपुर की सभा के बाद महुआ पहुंचे थे, जहां गांधी मैदान में भारी भीड़ जुटी थी। भाषण के दौरान ही भीड़ से गाली-गलौज की आवाजें आईं, जिससे माहौल गरम हो गया। बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी की सोच और नेतृत्व की असलियत को दिखाता है।

    Also Read : GST काउंसिल की बैठक में बड़े बदलाव : टैक्स स्लैब 5% और 18% में सिमटे, जरूरी चीजें होंगी सस्ती

    assembly elections Bihar Elections 2025 Bihar news Bihar Politics BJP vs RJD Chirag Paswan Indian politics Maat-Bahini Yojana Mahua Rally PM modi political controversy Political Speech Rjd Tejashwi Yadav Viral Video
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGST का नया स्लैब कल से होगा लागू, क्या सस्ता, क्या महंगा… जानें
    Next Article हाईवा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, फिर…

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई इलाकों में सामान्य वाहनों पर रोक

    November 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौ’त, जा रहे थे गंगा स्नान करने

    November 5, 2025
    बिहार

    बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण के मतदान के बाद पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

    November 5, 2025
    Latest Posts

    रांची में नशे का धंधा चला रहा था पूरा परिवार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

    November 5, 2025

    झारखंड में 22 प्रत्याशियों पर गिर सकती है गाज, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    November 5, 2025

    जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा, अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    November 5, 2025

    JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में बाबूलाल मरांडी ने सरकार और CID पर लगाए आरोप

    November 5, 2025

    बोकारो में हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

    November 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.