Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»एनडीए के बनने जा रहे हैं ‘चिराग’ ! जेपी नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए भेजा पत्र
    बिहार

    एनडीए के बनने जा रहे हैं ‘चिराग’ ! जेपी नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए भेजा पत्र

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2023Updated:July 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : LJP (R) अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान एनडीए में जा रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इतना तय है कि वे अब एनडीए के ‘चिराग’ बनने जा रहे हैं। दरअसल एनडीए की अभी हाल ही में बैठक होने वाली है। बैठक से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने चिराग पासवान को बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी बैठक में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है।

    नड्डा ने LJP (R) को बताया एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी

    पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के घटक दलों की बैठक 18 जुलाई को नई दिल्ली के होटल अशोक में होगी। इस बैठक को लेकर जेपी नड्डा ने निमंत्रण भेजा है। चिराग पासवान को लिखे पत्र में जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का महत्वपूर्ण सहयोगी बताया है।

    एनडीए की बैठक का भेजा न्योता

    जेपी नड्डा ने पत्र में लिखा, आपकी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) एनडीए की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वार देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं। पत्र में आगे कहा गया है कि आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं।

    एनडीए की सिल्वर जुबली

    एनडीए के गठन को 25 साल पूरे हो गए हैं। 25 साल पहले मई 1998 में एनडीए का गठन किया गया था। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई थे, जबकि अभी अमित शाह एनडीए के अध्यक्ष हैं। एनडीए के 25 साल पूरे होने पर 18 जुलाई को होटल अशोक में सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। उससे पहले 17 जुलाई को एनडीए के सभी नेताओं को डिनर पर इनवाइट किया गया है।

    गठन के बाद से अब तक एनडीए में करीब 41 राष्ट्रीय या राज्य की पार्टियां सदस्य रह चुकी हैं, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस, जेडीयू भी शामिल हैं।

    Bihar Bjp Chirag Paswan Chirag Paswan will join NDA Jitan ram Manjhi JP Nadda JP Nadda sent letter NDA NDA meeting new delhi patna PM modi चिराग पासवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संभाला पदभार
    Next Article साहिबगंज मंडल कारा में बंद अशोक यादव रिहा, जानिए जेल से निकलने के बाद क्या बोले पत्थर कारोबारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.