Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
    ट्रेंडिंग

    लालू परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल में लालू परिवार से मुलाकात करने पहुंचीं. उन्होंने सबसे पहले लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान पूर्व बिहार मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं. इसके बाद सभी लोग राजश्री यादव से मिलने उनके वार्ड में पहुंचे. जहां उन्होंने तेजस्वी यादव और राजश्री को फिर से माता और पिता बनने की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मां और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य पर प्रसन्नता जताई और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं.

    ममता बनर्जी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के साथ खुशी का साझा करना बहुत आनंददायक है. उन्होंने एक सुंदर बेटे का स्वागत किया है. यह छोटा बच्चा परिवार के लिए अच्छे भाग्य और आशा का प्रतीक बने.” मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे पहले से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और कल रात तेजस्वी ने मुझे बच्चे के आगमन की सूचना दी थी. मैंने वादा किया था कि मैं उन्हें देखने आऊंगी और आज मैं अपने प्यार और आशीर्वाद के साथ वहां पहुंची.”

    Delighted to share in the joy of Tejashwi Yadav and Rajshri Yadav as they welcome a beautiful baby boy. My warmest wishes and heartfelt blessings to them, to Lalu Ji, and to the entire family. It was a pleasure to meet them today. Seeing both mother and child in good health… pic.twitter.com/aeaaqURbla

    — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 27, 2025

    लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने लिखा, “आज के दौर में जैसी आत्मीयता और परस्पर सम्मान पापा को प्राप्त है, वैसा बिरलों को ही नसीब होता है. ममता बनर्जी हमारे लिए अभिभावक समान हैं और उनका व पापा का रिश्ता भाई-बहन जैसा अटूट है. यह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है.”

    आज के दौर में जैसी आत्मीयता , जैसा परस्पर सम्मान पापा को प्राप्त है , वैसा बिरलों को ही नसीब होता है .. बंगाल की माननीया मुख्यमंत्री आदरणीया सुश्री ममता बनर्जी जी हम सबों की अभिभावक हैं और पापा और उनके बीच भाई – बहन का अटूट रिश्ता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल pic.twitter.com/vhTwyfrMtt

    — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 27, 2025

    इस मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

    Also Read : जियो ब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए SEBI से मंजूरी

    Bihar Chief Minister family wishes good news health hospital visit Kolkata Lalu family Lalu Prasad Yadav Mamata Banerjee Mamata Banerjee hospital visit Misa Bharti mother and child newborn baby Politics Rabri Devi Rajshri Yadav Tejashwi Yadav West Bengal अस्पताल मुलाकात कोलकाता तेजस्वी यादव नवजात शिशु परिवार को शुभकामनाएं पश्चिम बंगाल बिहार ममता बनर्जी ममता बनर्जी अस्पताल दौरा मां और बच्चे मीसा भारती मुख्यमंत्री राजनीति राजश्री यादव राबड़ी देवी लालू परिवार लालू प्रसाद यादव शुभ समाचार स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग पुलिस ने हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को दबोचा
    Next Article ITR फॉर्म 2025-26 तो जारी हो गया, लेकिन ऑनलाइन फाइलिंग अभी भी अटकी…जानिए वजह

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.