Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जियो ब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए SEBI से मंजूरी
    ट्रेंडिंग

    जियो ब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए SEBI से मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड और ब्लैकरॉक के संयुक्त उद्यम जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को SEBI ने बड़ी खुशखबरी दी है. जियोब्लैकरॉक को भारत में म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की मिल गई है.

    अब कंपनी जल्द ही भारत के म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रखने जा रही है. कंपनी ने सिड स्वामीनाथन को अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. सिड पहले ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल इंडेक्स इक्विटी के प्रमुख रह चुके हैं और 1.25 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन कर चुके हैं.

    ईशा अंबानी, जो जेएफएसएल (Jio Financial Services Limited) की गैर-कार्यकारी निदेशक हैं, उन्होंने इस साझेदारी को मजबूत बताया. उन्होंने कहा, “ब्लैकरॉक की वैश्विक निवेश विशेषज्ञता और जियो की डिजिटल इनोवेशन क्षमता मिलकर एक सशक्त गठजोड़ बनाते हैं. हमारा लक्ष्य निवेश को हर भारतीय के लिए सरल, सुलभ और समावेशी बनाना है. मुझे भरोसा है कि जियोब्लैकरॉक भारत में वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी भूमिका निभाएगा.”

    ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा कि भारत में एसेट मैनेजमेंट उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है. उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य भारतीय निवेशकों को कम लागत में बेहतरीन गुणवत्ता वाले निवेश उत्पाद देना है और अधिक से अधिक लोगों को पूंजी बाजार तक पहुंच दिलाना है. जेएफएसएल के साथ मिलकर, हम भारत को एक ‘बचतकर्ता देश’ से ‘निवेशक देश’ में बदलने का प्रयास करेंगे.”

    सिड स्वामीनाथन ने अपने नए दायित्व पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जियोब्लैकरॉक का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है. हमारा उद्देश्य भारत के हर कोने में निवेशकों को संस्थागत गुणवत्ता वाले निवेश उत्पाद मुहैया कराना और देश में एसेट मैनेजमेंट की दिशा को बदलना है.” यह साझेदारी भारत के म्यूचुअल फंड क्षेत्र में एक नई शुरुआत मानी जा रही है.

    Also Read : CM हेमंत सोरेन ने मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई

    asset management BlackRock financial market Financial News financial services fund management India investment Jio Financial Services Limited JioblackRock Asset Management Private Limited Joint Venture mutual fund SEBI Securities and Exchange Board of India जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड निवेश निवेश प्रबंधन प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड फंड मैनेजमेंट ब्लैकरॉक भारत म्यूचुअल फंड वित्त समाचार वित्तीय बाजार वित्तीय सेवाएं संयुक्त उद्यम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में पानी की बढ़ती समस्याओं पर खुद जांच करने निकले विधायक सरयू राय…
    Next Article हजारीबाग पुलिस ने हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.