Davos /Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लिया। भारत के पहले आदिवासी सीएम के रूप में इस वैश्विक मंच पर भाग लेने के कारण उन्हें ह्वाइट बैज से सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा कि यह सम्मान झारखंड और उनके नागरिकों का है।
सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि वे अपने पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपने को पूरा करने के मकसद से दावोस आए हैं। उनका उद्देश्य है कि झारखंड का युवा अग्रणी राज्य बने और राज्य में निवेश के नए अवसर खुलें। दावोस में सीएम ने विभिन्न वैश्विक कंपनियों और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। टाटा स्टील, हिताची, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, इंफोसिस, वेलस्पन, एबी इनबेव, ब्लूमबर्ग, टेक महिंद्रा, अल्फानार, रामकी ग्रुप और एवरस्टोन ग्रुप के प्रमुखों के साथ बैठक में झारखंड में टिकाऊ उद्योग, हरित ऊर्जा, खनिज, आधुनिक बुनियादी ढांचा, डिजिटल तकनीक और जलवायु अनुकूल औद्योगिक विकास में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।
युवा झारखण्ड को अग्रणी राज्य बनाने के सपने लेकर दावोस आया हूं। हमारे पुरुखों और बाबा दिशाेम गुरुजी के सपनों को पूरा करने के लिए मैं यहां वैश्विक मंच में अपने राज्य की तरफ से आया हूं।
कल पहले दिन विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बहुत सकारत्मक बैठकें हुई। झारखण्ड आगे… pic.twitter.com/1Vy7h2wUqG— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 20, 2026
सीएम ने कहा कि दावोस में निवेश की संभावनाओं को लेकर अनेक ग्लोबल लीडर्स से चर्चा होगी, जिससे झारखंड में रोजगार और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य आगे बढ़ेगा, तो राज्यवासी भी आगे बढ़ेंगे। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी सीएम के प्रतिनिधिमंडल के साथ इस यात्रा में शामिल हैं।
Also Read : निजी कोल कंपनी की जनसुनवाई में हिं’सा, पंडाल में घुसकर मा’रपीट, लाखों की तोड़-फोड़

