Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई हाइवा, चालक की मौ’त
    झारखंड

    रांची में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई हाइवा, चालक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  बुंडू के दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास आज एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई, जिसमें हाइवा चालक बुधन लाल उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।

    दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    ट्रेलर चालक जितेंद्र ने बताया कि वे मुलतानी मिट्टी लादकर ओडिशा जा रहे थे। बीती देर रात उनके वाहन का ब्रेक डाउन हो गया। उन्होंने सड़क पर उतरकर टॉर्च की लाइट से अन्य वाहनों को संकेत देने शुरू किया। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रेलर में टक्कर मार दी। ट्रेलर चालक ने झाड़ियों की तरफ कूदकर अपनी जान बचाई।

    हादसे के बाद सड़क के एक हिस्से में लंबा जाम लग गया। हालांकि, सड़क चार लेन की होने के कारण दूसरे लेन से वाहनों का आवागमन आंशिक रूप से बहाल किया गया। दोनों गाड़ियों को लगभग चार घंटे के भीतर सड़क से हटा दिया गया। दशम फॉल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह एनएच अक्सर हादसों का कारण बनता रहा है।

    Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस से दिया झारखंडवासियों को संदेश, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

    Bundu crane Dasham Fall police station driver killed Hyva truck Hyva truck driver Jharkhand news Nawadih village NH highway post mortem Road Accident road safety Speeding Traffic Jam trailer trailer driver vehicle collision एनएच सड़क क्रेन चालक मौत झारखंड समाचार ट्रेलर ट्रेलर चालक Ranchi तेज रफ्तार दशम फॉल थाना नवाडीह गांव पोस्टमार्टम बुंडू यातायात जाम रांची वाहन टकराव सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा हाइवा हाइवा चालक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस से दिया झारखंडवासियों को संदेश, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
    Next Article पूजा और विसर्जन में शांति बनाए रखने के लिए विशेष क्यूआरटी टीम तैनात

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.