Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निजी कोल कंपनी की जनसुनवाई में हिं’सा, पंडाल में घुसकर मा’रपीट, लाखों की तोड़-फोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    निजी कोल कंपनी की जनसुनवाई में हिं’सा, पंडाल में घुसकर मा’रपीट, लाखों की तोड़-फोड़

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh (Barkagaon) : निजी कोल कंपनी के लिए मंगलवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसुनवाई उस समय हिंसक हो गई, जब ग्रामीणों के एक समूह ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। यह जनसुनवाई झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित की गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और जनसुनवाई की प्रक्रिया बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनसुनवाई का विरोध कर रहे लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वे भाला, तीर, हसुआ जैसे पारंपरिक और धारदार हथियारों से लैस थे। अधिकांश उपद्रवियों ने मास्क, मफलर और हेलमेट पहनकर अपने चेहरे ढक रखे थे। आरोप है कि पूर्व नियोजित तरीके से उन्होंने पंडाल में घुसकर वहां मौजूद रैयतों और ग्रामीणों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

    हिंसा के दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे पूरे परिसर में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उपद्रवियों का स्पष्ट उद्देश्य जनसुनवाई की संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करना था। घटना के दौरान पंडाल में व्यापक तोड़-फोड़ की गई। सैकड़ों कुर्सियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह तहस-नहस हो गईं। इस हिंसा में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    बाबूलाल मरांडी ने की कड़ी निंदा

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ी निंदा की और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार की कार्यशैली और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

    हेमंत सोरेन झारखंड नहीं संभाल पा रहे हैं और विदेश गए हैं पूंजीपतियों को रिझाने… जनता के पैसों से विदेश की सैर कर भले लीजिए, लेकिन झारखंड में व्याप्त जंगलराज अब सतह पर आ चुका है।

    हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में गोंदुलपारा खनन परियोजना के लिए आज प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की… pic.twitter.com/wKCu7fn8SV

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) January 20, 2026

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक रौशन लाल चौधरी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार, बालू तस्करी और अवैध चिमनी भट्ठों का संचालन होता रहा है। इन्हीं अवैध गतिविधियों से जुड़े तत्व विकास परियोजनाओं का विरोध करते हैं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास करते रहे हैं। आरोप है कि ऐसे तत्व बार-बार कानून को अपने हाथ में लेकर हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    Also Read : आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात, छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत

    engaging in assault and causing damage worth millions. Violence erupts at a private coal company's public hearing; attackers storm the venue निजी कोल कंपनी की जनसुनवाई में हिंसा पंडाल में घुसकर मारपीट लाखों की तोड़-फोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात, छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस से दिया झारखंडवासियों को संदेश, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.