Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : 1567 प्रवासी श्रमिकों को लेकर जसीडीह स्टेशन पहुंची छट्ठी स्पेशल ट्रेन
    झारखंड

    देवघर : 1567 प्रवासी श्रमिकों को लेकर जसीडीह स्टेशन पहुंची छट्ठी स्पेशल ट्रेन

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • थर्मल सकैनिंग और स्वास्थ्य जांच के पश्चात फूड पैकेट, पेयजल देकर श्रमिकों का किया गया स्वागत

    देवघर। केंद्र और राज्य सरकार के पहल के पश्चात लॉक डाउन के वजह से बाहर फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1567 श्रमिक बंधु आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से घाटकेसर से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी विशाल सागर एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा सभी श्रमिकों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी। सर्वप्रथम यहां आने वाले सभी श्रमिकों को ट्रैन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक जाने हेतु अलग-अलग जिलों की बस में बैठाकर रवाना किया गया।
    ज्ञात हो कि बोकारो-03, देवघर-171, दुमका-23, गिरिडीह-32, गोड्डा-639, कोडरमा-261, पूर्वी सिंहभूम-142, पाकुड़-107, साहिबगंज-83, जामताड़ा-46, सरायकेला-11, हजारीबाग-03, राँची-02, सिमडेगा-02, गुमला-01 के अलावे अन्य जगहों के 41 श्रमिक शामिल हैं।

    • प्लेटफॉर्म पर जिला तथा रेल पुलिस के पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य टीम को किया गया था तैनात

    घाटकेसर से आने वाले श्रमिकों को लेकर जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म पर द्विस्तरीय सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। इसके अलावे आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्कैनिंग हेतु स्वास्थ्य टीम की भी तैनाती की गयी थी।
    इस दौरान घाटकेसर से आने वाले सभी श्रमिक बंधुओं के बीच नास्ता, पानी, का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सेनेटाइज्ड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है।

    • सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर एहतियातन उठाये गए सभी कदम

    श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जगह-जगह बेरिकेड्स कर गोल घेरा का निर्माण कराया गया था। इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई थी।

    • व्यवस्थित रूप से श्रमिकों को सेनेटाइज्ड बस से भेजा गया अपने-अपने गृह जिला की ओर

    श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही की गई थी, जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइज्ड बसों में मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। वहीं इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल आदि भी उपलब्ध कराया गया।

    • कोविड-19 से बचाव के इस जंग में बेहतर टीम भावना के साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मियों का आभार

    उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा देवघर जिला के सभी अधिकारियों, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों, व अन्य सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि कोविड-19 से बचाव के इस जंग में जिस प्रकार सभी ने बेहतर टीम भावना के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। सभी के सहयोग से हीं हम कोरोना नामक इस महामारी का डटकर मुकाबला कर पा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में निज हित से परे हटकर सभी बेहतर कार्य कर रहे हैं। आशा है कि इसी प्रकार आप सभी के द्वारा सेवा भाव व टीम भावना के साथ किये गए कार्य व परस्पर सहयोग से हम जल्द हीं कोरोना नामक महामारी को हरा कर इस पर जीत हासिल कर पायेंगे।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे रेलवे के वरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस रवि आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, जिला परिवहन पदाधिकारी फिल्ब्यूश बारला, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर, अंचलाधिकारी, देवघर सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थें।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : घर वापसी के दौरान हुसैनाबाद के एक मजदूर की हुई मौत
    Next Article बिहार में छह नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा हजार के पार

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.