Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»छठ पूजा के लिए गंगा घाट से लेकर पटना जू तक तैयार, किए गए विशेष इंतजाम
    बिहार

    छठ पूजा के लिए गंगा घाट से लेकर पटना जू तक तैयार, किए गए विशेष इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में लोकआस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा घाटों, तालाबों और पार्कों में विशेष तैयारियां की गई हैं। इस बार श्रद्धालु पटना जू (संजय गांधी जैविक उद्यान) की झील में भी अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे।पटना नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमों ने शहर के सभी प्रमुख घाटों, तालाबों और पार्कों में अस्थायी घाट, बैरिकेडिंग, सफाई और प्रकाश व्यवस्था का काम पूरा कर लिया है। जहां पानी का बहाव अधिक है या स्थिति खतरनाक हो सकती है, वहां लाल कपड़े से चेतावनी घेरा बनाया गया है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रहें।

    पटना जू में विशेष इंतजाम

    पटना जू के डायरेक्टर हेमंत पाटिल ने बताया कि झील के पानी को साफ करने के लिए चूना और फिटकरी मिलाई जा रही है। झील की सफाई के बाद उसमें गंगा जल डाला जाएगा। छठ का पहला अर्घ्य सोमवार को होगा। आमतौर पर सोमवार को जू में साप्ताहिक बंदी रहती है, लेकिन छठ पर्व को देखते हुए जू श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। सोमवार को दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है, जबकि मंगलवार की सुबह 3 बजे से जू फिर से खोला जाएगा।

    जानवरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    जू प्रशासन ने बताया कि छठ के दौरान जानवरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। विजिटर्स को जानवरों के पास जाने या उन्हें परेशान करने की अनुमति नहीं होगी। चिड़ियाघर परिसर में पटाखे जलाने और प्लास्टिक लाने पर सख्त रोक रहेगी।

    शहरभर में बनाए जा रहे घाट

    छठ पूजा के लिए नगर निगम की ओर से कई तालाबों और पार्कों में अस्थायी घाट बनाए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं —

    • तालाब : गर्दनीबाग कच्ची तालाब, अनीसाबाद मानिकचंद तालाब, बीएमपी-5 एवं 10, वेटनरी कैंपस, बजरंग कॉलोनी, बेउर रामचंद्र बाबू तालाब, अदालतगंज तालाब, पंचमुखी बोरिंग कैनाल रोड तालाब, राजवंशी नगर बीसीडी कैंपस, अटल बिहारी वाजपेयी तालाब, कांग्रेस मैदान तालाब, मंगल तालाब आदि।
    • पार्क : पुनाईचक पार्क, कंकड़बाग शिवाजी पार्क, राम सुंदर दास पार्क, किशोर कुणाल पार्क, भूतनाथ रोड हाउसिंग कॉलोनी पार्क, जे सेक्टर पार्क, राजेंद्र नगर पार्क, श्रीकृष्णानगर पार्क नंबर-2, शास्त्रीनगर सीआईडी कॉलोनी पार्क सहित अन्य स्थान।

    श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

    प्रशासन ने बताया कि सभी घाटों और झीलों पर सुरक्षा बल, वॉच टावर और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी में हैं।

    Also Read : छठ पूजा 2025 : व्रत के दौरान सेहत का रखें खास ख्याल, जानिए एनर्जी बनाए रखने के आसान टिप्स

    Chhath festival begins today preparations complete from Ganga Ghats to Patna Zoo गंगा घाटों से लेकर पटना जू तक तैयारियां पूरी छठ महापर्व की शुरुआत आज से : नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा 2025 : व्रत के दौरान सेहत का रखें खास ख्याल, जानिए एनर्जी बनाए रखने के आसान टिप्स
    Next Article खड़ी गाड़ियों से टकराई अनियंत्रित पुलिस वाहन, एक महिला जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.