Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»डिब्रूगढ़ जेल में चलाया गया चेकिंग अभियान, खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बैरक से मिले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
    क्राइम

    डिब्रूगढ़ जेल में चलाया गया चेकिंग अभियान, खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बैरक से मिले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डिब्रूगढ़: असम के डिब्रूगढ़ जेल में एक गंभीर चूक का मामला सामने आया है. अनधिकृत गतिविधियों के आधार पर जेल कर्मचारियों ने शनिवार सुबह एनएसए सेल के परिसर की तलाशी ली, जहां से जेल प्रसाशन ने एक जासूसी कैमरा, एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर, एक स्मार्टवॉच सहित कई चीज बरामद की है. बता दें कि खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह भी एनएसए सेल में बंद है. साथ ही उसके 9 सहयोगी भी सेंट्रल जेल में हैं. जब्त किये गए समान के मिलने से जेल प्रसाशन अलर्ट हो गई है और सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इन चीजों का आखिर जेल के अंदर कौन इस्तेमाल कर रहा है.

    क्या कहा जेल प्रसाशन ने 

    असम के पुलिस अधिकारी जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बरामद किये गए सामन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एनएसए सेल में होने वाली अनधिकृत गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने पर, एनएसए ब्लॉक के सार्वजनिक क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. अनधिकृत गतिविधियों की पुष्टि के इनपुट प्राप्त हुए, जिसके आधार पर जेल कर्मचारियों ने आज सुबह एनएसए सेल के परिसर की तलाशी ली, जिससे सिम के साथ स्मार्टफोन, कीपैड फोन, कीबोर्ड, टीवी रिमोट, स्पाई-कैम पेन, स्मार्ट घड़ी, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर बरामद हुए जिसे जेल कर्मचारियों ने कानूनी तौर पर जब्त कर लिया. इन अनधिकृत वस्तुओं के स्रोत और इन्हें शामिल करने के तरीके का पता लगाया जा रहा है. आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है और पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

    Reference NSA detenues at Dibrugarh Jail, Assam – On receipt of Information about unauthorised activities taking place in NSA cell, additional CCTV cameras were installed in public area of NSA Block. Inputs received confirmed unauthorised activities, based on which Jail staff… pic.twitter.com/Iwf5kWOeXN

    — GP Singh (@gpsinghips) February 17, 2024

    बता दें कि 23 अप्रैल, 2023 को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसपर एनएसए लगा कर असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था. अमृतपाल के नौ सहयोगियों पर भी एनएसए के तहत केस दर्ज हैं और वो भी डिब्रूगढ़ में बंद हैं.

    ये भी पढ़ें: छापेमारी के दौरान 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 41 मोबाईल व 36 फर्जी सिम बरामद

     

    अमृतपाल सिंह असम आज की खबर एनएसए करंट न्यूज खालिस्तान जीपी सिंह जेल प्रसाशन जोहार लाइव डिब्रूगढ़ डिब्रूगढ़ जेल डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पंजाब मुख्य समाचार मोगा लेटेस्ट न्यूज वारिस पंजाब दे सिटी न्यूज सेल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article2-3 मार्च को होगा मांझी परगना सरदार महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन, सुनील बास्की ने दी जानकारी
    Next Article डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, दो करोड़ का लगाया जुर्माना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026
    Latest Posts

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.