बिहार-झारखंड में बारिश के आसार, ठंड से नहीं मिलेगी राहत

JoharLive Team

पटना/रांची। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार और झारखंड में आज भी बारिश होने की संभावना ने लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद तोड़ दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के सूत्रों के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिले के एक-दो स्थानों पर आज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रात में जहां सभी जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी वहीं इसके बाद रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा। इससे ठंड में वृद्धि होगी।

सूत्रों ने बताया कि 10 जनवरी से 12 जनवरी तक बिहार के सभी जिलों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है और 11 जनवरी को यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को अपने प्रभाव में ले लेगा, जिससे बिहार, झारखंड सहित उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।