Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो के चास में मतदान के दौरान बवाल, एसडीपीओ घायल, कई लोग हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो के चास में मतदान के दौरान बवाल, एसडीपीओ घायल, कई लोग हिरासत में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के चास नगर निगम क्षेत्र के बूथ संख्या 32 पर मतदान के दौरान अचानक हंगामा और हाथापाई की घटना सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे चास के एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर भी हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। उनका इलाज चास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग अपने समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने को लेकर बूथ पर माहौल बिगाड़ रहे थे। इसी दौरान विरोध और बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    एसपी पहुंचे, लिया संज्ञान

    घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह दलबल के साथ बूथ संख्या 32 पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि माहौल खराब करने और मारपीट में शामिल लोगों को डिटेन किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही बूथ पर हुई पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

    एसपी ने बताया कि जब कुछ लोगों को गलत तरीके से मतदान कराने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। इसी दौरान एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर हमला हुआ और वे घायल हो गए।

    महिला प्रत्याशी ने भी लगाए आरोप

    वहीं वार्ड संख्या 32 की एक महिला प्रत्याशी ने भी मीडिया के सामने आरोप लगाया है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और मारपीट करने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि कुछ लोग जबरन अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी।

    मतदान प्रभावित, सुरक्षा बढ़ाई गई

    घटना के बाद कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

    Also Read : रांची में बूथ के बाहर बवाल, हिंदपीढ़ी के इदरीसीया तंजीम स्कूल में मा’रधाड़… देखें वीडियो

    Chaos erupts during polling in Bokaro's Chas; SDPO injured several detained एसडीपीओ घायल कई लोग हिरासत में बोकारो के चास में मतदान के दौरान बवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू मॉब लिंचिंग कांड में दो गिरफ्तार, झूठा निकला बैट्री चोरी का आरोप
    Next Article रांची के संवेदनशील बूथों पर रही पैनी नजर, एडीजी मनोज कौशिक ने खुद परखी सुरक्षा व्यवस्था

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.