Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»LPG संकट से हाहाकार : पटना में 500 मीटर लंबी लाइन, कई जिलों में सिलेंडर के लिए मारामारी
    ट्रेंडिंग

    LPG संकट से हाहाकार : पटना में 500 मीटर लंबी लाइन, कई जिलों में सिलेंडर के लिए मारामारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    LPG
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : देश में रसोई गैस की सप्लाई पर असर पड़ने से अब इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर दिखने लगा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से देशभर में LPG की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। बिहार में भी हालात कुछ ऐसे ही बन गए हैं। कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है और घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

    पटना में 500 मीटर लंबी लाइन, सर्वर डाउन से बढ़ी परेशानी

    राजधानी पटना में हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं। यहां HP गैस गोदाम के बाहर करीब 500 मीटर लंबी लाइन लग गई। लोग सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए खड़े हैं। वहीं गैस एजेंसी का सर्वर डाउन होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले दो दिनों से सिलेंडर के लिए नंबर लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर डाउन होने की वजह से बुकिंग नहीं हो पा रही।

    दरभंगा में सुबह 6 बजे से लाइन, सिलेंडर के लिए मारामारी

    दरभंगा में भी गैस संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां लोग सुबह 6 बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लग जा रहे हैं। सिलेंडर की कमी के कारण एजेंसी खुलने से पहले ही बड़ी भीड़ जुट जाती है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगहों पर उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारामारी की स्थिति भी बन रही है।

    जमुई में महिलाओं की परेशानी: 8-8 घंटे लाइन में लगना पड़ रहा

    जमुई में गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी खड़ी नजर आ रही हैं। कतार में लगी महिलाओं का कहना है कि गैस नहीं मिलने की वजह से घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने बताया, “बहुत परेशानी हो रही है। 8-8 घंटे लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रहा। कई बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।”

    मोतिहारी में सिलेंडर को लेकर झगड़ा

    मोतिहारी में सिलेंडर को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा भी हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

    लकड़ी और कोयले की कीमतों में उछाल

    गैस की कमी का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है। LPG नहीं मिलने की वजह से लोग फिर से लकड़ी और कोयले का सहारा लेने लगे हैं। इसके कारण इनकी मांग अचानक बढ़ गई है और कीमतें भी तेजी से बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर लकड़ी और कोयले के दाम करीब तीन गुना तक बढ़ गए हैं।

    इंडक्शन चूल्हे की मांग 5 गुना तक बढ़ी

    गैस संकट के बीच लोग अब तेजी से इंडक्शन चूल्हे की तरफ रुख कर रहे हैं। पटना के दीघा इलाके के रहने वाले भारत भूषण इंडक्शन चूल्हा खरीदने दुकान पहुंचे। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की समस्या काफी बढ़ गई है। बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा का खाना बनाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें इंडक्शन चूल्हा खरीदना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हे की मांग करीब पांच गुना तक बढ़ गई है और कई दुकानों में स्टॉक भी खत्म होने लगा है।

    शादी-ब्याह के कार्यक्रम भी प्रभावित

    गैस की कमी का असर शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर भी पड़ने लगा है। कई जगहों पर कैटरिंग वाले गर्म रसगुल्ले और चाऊमीन जैसे स्टॉल हटाने लगे हैं, क्योंकि गैस की उपलब्धता नहीं हो पा रही।

    रोजाना 75 लाख LPG बुकिंग, डिलीवरी सिर्फ 50 लाख

    बताया जा रहा है कि देश में रोजाना करीब 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग हो रही है, लेकिन सप्लाई और डिलीवरी सिर्फ करीब 50 लाख सिलेंडर तक ही पहुंच पा रही है। यही वजह है कि कई राज्यों में गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। फिलहाल लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे और गैस की सप्लाई फिर से सुचारू हो जाएगी।

    Also Read : धनबाद पुलिस को मिली 40 नई बोलेरो और 45 बाइक, गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत

    Bihar Gas Crisis Bihar news Cooking Gas Shortage Cooking Gas Updates Darbhanga News Domestic Gas Problems Gas Agency Servers Down Gas Crisis in Bihar Gas Cylinder Queues Gas Shortage Impact of Iran War Jamui News Long Queues at Gas Agencies LPG Booking Issues LPG Crisis LPG Cylinder Scarcity LPG Supply in India LPG बुकिंग समस्या LPG संकट LPG सिलेंडर की कमी motihari news munger news patna news Purchase of Induction Stoves Raxaul news Rising Demand for Induction Stoves Scramble for Gas Cylinders Wood and Coal Prices Soar इंडक्शन चूल्हा खरीद इंडक्शन चूल्हे की मांग ईरान युद्ध असर गैस एजेंसी पर लंबी लाइन गैस की कमी गैस सिलेंडर के लिए मारामारी गैस सिलेंडर लाइन घरेलू गैस समस्या जमुई न्यूज दरभंगा न्यूज पटना न्यूज बिहार गैस संकट बिहार में गैस संकट बिहार समाचार भारत में LPG सप्लाई मुंगेर न्यूज मोतिहारी न्यूज़ रक्सौल न्यूज रसोई गैस की किल्लत रसोई गैस खबर लकड़ी कोयला महंगा सर्वर डाउन गैस एजेंसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद पुलिस को मिली 40 नई बोलेरो और 45 बाइक, गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत
    Next Article जामताड़ा में भयंकर सड़क हादसा : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.