Dhanbad : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए धनबाद पुलिस को रांची में आयोजित कार्यक्रम में 40 नई बोलेरो गाड़ियां सौंपी गईं। इसके साथ ही जिले को करीब 45 नई बाइक भी मिलेगी। नए वाहनों के आने से गश्ती और त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी।
गश्ती व्यवस्था में आएगी सुधार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों का इस्तेमाल कंपोजिट कंट्रोल रूम और उन थानों में किया जाएगा, जहां पहले वाहनों की कमी थी या पुराने वाहन जर्जर हो चुके थे। इससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता तेज होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
प्राथमिकता के आधार पर वाहनों का वितरण
जिला पुलिस मुख्यालय ने थानों में वाहनों की स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है। जिन थानों में वाहन कम हैं या पुराने वाहन पूरी तरह खराब हैं, वहां नए वाहन प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएंगे। इससे न सिर्फ गश्ती व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि अपराध पर नियंत्रण भी आसान होगा।
चरणबद्ध तरीके से वितरण
बताया गया है कि नई बोलेरो गाड़ियां चरणबद्ध तरीके से जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों को दी जाएंगी। वहीं नई बाइक मिलने के बाद ग्रामीण इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी और तेज होगी।
आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित पुलिस
राज्य सरकार की पहल के तहत झारखंड पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना और आम जनता को सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नई गाड़ियां और बाइक इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगी।
Also Read : धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस का बढ़ाया गया रूट, एक्स्ट्रा स्लीपर कोच से सफर होगा आसान


