Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चुनावी रुझानों पर चंपाई सोरेन का दावा- अब बदलने वाला है बंगाल का भविष्य
    झारखंड

    चुनावी रुझानों पर चंपाई सोरेन का दावा- अब बदलने वाला है बंगाल का भविष्य

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 4, 2026Updated:May 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Champai Soren
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को मिल रही बढ़त पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जनादेश को जनता का स्पष्ट समर्थन बताते हुए भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की खुलकर सराहना की है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए दी। चंपाई सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि कभी अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था-“अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” उन्होंने कहा कि आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक भाजपा का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जो एक बड़े जनादेश का संकेत है।

    किसी जमाने में अरब सागर के तट पर अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था – “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।”

    आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है। सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल… pic.twitter.com/Rr7SxICjUK

    — Champai Soren (@ChampaiSoren) May 4, 2026

    BJP के समर्थन को बताया ऐतिहासिक

    उन्होंने आगे कहा कि सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में लगातार तीन बार और कई राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा को मिल रहा जन-समर्थन अभूतपूर्व है। उनके अनुसार यह जनादेश जनता के भरोसे और स्थिर नेतृत्व का परिणाम है। अपने पोस्ट में चंपाई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे आधार पर सत्ता पाने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु समेत देशभर की जनता को शुभकामनाएं भी दीं।

    Also Read : 16 साल पुराने सड़क जाम केस में बड़ा फैसला : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 साल की सजा, तुरंत मिली जमानत

    Assam election assembly election results Bjp Breaking News India Champai Soren Election Results 2026 Indian politics Jharkhand news Narendra modi Political reaction Puducherry Election social media statement Tamil Nadu Election West Bengal Election X post
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचांडिल में फिर हाथियों का हमला, अधेड़ को पटककर ले ली जान
    Next Article धनबाद में भीषण हादसा, ऑटो-ट्रेलर टक्कर में 1 की मौत, 6 घायल

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.