Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 May, 2026 ♦ 3:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चांडिल में फिर हाथियों का हमला, अधेड़ को पटककर ले ली जान
    जोहार ब्रेकिंग

    चांडिल में फिर हाथियों का हमला, अधेड़ को पटककर ले ली जान

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चांडिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना चांडिल रेंज के कुकड़ू गांव की है, जहां हाथी के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान मुनी राम गोराई (50) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह गांव के पास एक शव मिलने की सूचना फैली, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    ग्रामीणों ने बताया कि मुनी राम गोराई रविवार शाम गांव से ब्लॉक परिसर की ओर गए थे, जहां लोग रोजाना बैठकी के लिए इकट्ठा होते हैं। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन पर हमला कर उन्हें पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के आसपास दो जंगली हाथी लगातार घूम रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

    वन विभाग ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने, समूह में चलने और हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में अकेले नहीं जाने की अपील की गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से चांडिल और आसपास के गांवों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    Also Read : 16 साल पुराने सड़क जाम केस में बड़ा फैसला : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 साल की सजा, तुरंत मिली जमानत

    Elephant Attack Strikes Chandil Again; Middle-Aged Man Trampled to Death अधेड़ को पटककर ले ली जान चांडिल में फिर हाथियों का हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article16 साल पुराने सड़क जाम केस में बड़ा फैसला : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 साल की सजा, तुरंत मिली जमानत
    Next Article चुनावी रुझानों पर चंपाई सोरेन का दावा- अब बदलने वाला है बंगाल का भविष्य

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, दो लोगों को भेजा गया जेल

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची पुलिस को TSPC के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    कोर्ट की खबरें

    अमन साव एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी CID केस डायरी

    May 4, 2026
    Latest Posts

    चतरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, दो लोगों को भेजा गया जेल

    May 4, 2026

    BREAKING : रांची पुलिस को TSPC के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    अमन साव एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी CID केस डायरी

    May 4, 2026

    चाईबासा के जंगल में IED ब्लास्ट, जंगली हाथी जख्मी

    May 4, 2026

    धनबाद में भीषण हादसा, ऑटो-ट्रेलर टक्कर में 1 की मौत, 6 घायल

    May 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.