Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शीघ्र न्याय पाने का उत्तम माध्यम है ‘चलन्त लोक अदालत’ : दिवाकर पांडे
    झारखंड

    शीघ्र न्याय पाने का उत्तम माध्यम है ‘चलन्त लोक अदालत’ : दिवाकर पांडे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 4, 2025Updated:February 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदालत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा संचालित ‘‘चलन्त लोक अदालत-सह-जागरूकता वैन’’ को आज न्यायायुक्त रांची, दिवाकर पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. बता दें कि यह चलन्त लोक अदालत पूरे एक माह तक रांची जिले के विभिन्न प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों में जाकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को जागरूक करेंगे. इसके साथ ही चलन्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के सुलहनीय (प्री-लिटिगेशन) मामलों को सुनकर उसका त्वरित निष्पादन भी किया जायेगा. इसके लिए चलन्त लोक अदालत में एलएडीसीएस की टीम गठित की गयी है.

    अदालत

    मौके पर एलएडीसी अधिवक्ता, कविता कुमारी खाती ने कांके प्रखंड के सभागार में लोगों से 22 फरवरी को आयोजित होनेवाली विवाह एवं चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत तथा 08 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत पर फोकस करते हुए कहा कि सुलभ एवं सस्ता न्याय पाने का सरल माध्यम है लोक अदालत. आप अपने वादों का निस्तारण उक्त तिथि को उपस्थित होकर करा सकते है. इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के विरूद्ध होनेवाले अपराध, घरेलू हिंसा, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, महिलाओं को रहने के अधिकार, पोक्सो एक्ट एवं इलेक्ट्रीसिटी एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

    अदालत

    वहीं एलएडीसी अधिवक्ता, स्वीकृति विनाया ने बाल विवाह, बाल श्रम, डायन विसाही, पीड़ित मुआवजा एवं मोटर व्हिकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

    अदालत

    डालसा के कार्यरत पीएलवी ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने मध्यस्थता, लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी फोकस किये. अंत में पीएलवी के द्वारा संबंधित लिफलेट व पम्पलेट का वितरण भी किया गया. जमिल अख्तर व बबिता कुमारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया तथा बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या, पीड़ित मुआवजा इत्यादि विषय के संबंध में न्याय प्राप्त करने के उपाय के संबंध में जानकारी दी. साथ ही इस कार्यक्रम में कांके ब्लॉक क्षेत्र में मोबाईल वैन से लोगों को जागरूक किया गया एवं संबंधित पम्पलेट एवं लीफलेट का वितरण भी किया गया.

    इस अवसर पर न्यायायुक्त, दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, एस. एस. फातमी, एजेसी-1 योगेश कुमार, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, अतिरिक्त-2, राजेश कुमार सिंह, एजेसी-3 आनंद प्रकाश समेत व्यवहार न्यायालय रांची के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, शम्भू प्रसाद अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही, एलएडीसी अधिवक्ता, कविता कुमारी खाती, स्वीकृति विनाया, विधि के छात्र-छात्राएं, पीएलवी जमिल अख्तर, बबिता कुमारी, सरिता देवी, शारदा देवी, मालतीभानु देवी, मशीरा खातून, देवंती देवी, संगीता देवी एवं राजा वर्मा समेत बार के सभी पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं पीएलवी उपस्थित रहे.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 04 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : ड्राइवर राजेंद्र राम की बेवा को मिला तीन लाख का मुआवजा

    Also Read : आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का LPG सिलेंडर, यहां देखें रेट

    Also Read : झारखंड में होने लगा गर्मी का एहसास… जानें किस दिन से बढ़ने लगेगा पारा

    Also Read : जामताड़ा से पाकुड़ जा रहे थे मामा-भांजी, रास्ते में हो गया… जानें क्या

    Also Read : मोस्ट वांटेड SJMM सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार गिरफ्तार, उगला कई राज

    Also Read : मेडिकल स्टोर में बेच रहा था नशे का सामान, पुलिस ने दबोचा

    Amicable Settlement Cases Awareness Van Block Level Diwakar Pandey Jharkhand State Legal Services Authority Judicial Services LADCS Team Law Awareness Program legal aid Legal Awareness Legal Awareness Camp Legal Services Legal Services Authority Lok Adalat Campaign Mobile Lok Adalat Pre-Litigation Cases Quick Disposal Ranchi Commissioner Ranchi district remote areas rural areas एलएडीसीएस टीम कानून जागरूकता कार्यक्रम कानूनी जागरूकता ग्रामीण क्षेत्र चलन्त लोक अदालत जागरूकता वैन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार त्वरित निष्पादन दिवाकर पांडे न्यायायुक्त रांची न्यायिक सेवा प्रखंड स्तर प्री-लिटिगेशन मामले रांची जिला लोक अदालत अभियान विधिक जागरूकता शिविर विधिक सहायता विधिक सेवा विधिक सेवा प्राधिकरण सुदूर क्षेत्र सुलहनीय मामले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफीम की अवैध खेती के खिलाफ DIG ने जन जागरूकता अभियान वाहन को किया रवाना
    Next Article झारखंड को कैंसर मुक्त करने के लिये हेल्थ मिनिस्टर उठाने जा रहे कड़े कदम, क्या बोले… जानिये

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.