Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा से पाकुड़ जा रहे थे मामा-भांजी, रास्ते में हो गया… जानें क्या
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा से पाकुड़ जा रहे थे मामा-भांजी, रास्ते में हो गया… जानें क्या

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : सोमवार को जामताड़ा में नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर घोलजोड़ तथा खेड़बना के बीच सड़क दुर्घटना में एक युवक तथा एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना थाना प्रभारी प्रदीप राणा को मिलते ही अपने पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों गंभीर रूप से घायल युवक-युवती को नाला अस्पताल ले गये। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी तथा डॉ सुकुर मियां के द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने बताया कि दोनों का पहुंचने से पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के पालन गांव निवासी अमर कुमार कोल, पिता सुशांत कोल के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवती की पहचान रंजू कोल (24 ) पिता काला चांद कोल के तौर पर की गयी। वह नाला थाना क्षेत्र के मालडीहा गांव की रहने वाली थी।

    इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे घटित हुई है, अज्ञात वाहन के चपेट में आने से यह दुर्घटना घटी। बताया जाता है कि दोनों लड़का लड़की एक ही मोटरसाइकिल जेएच 04X 26 35 में सवार होकर मालडिहा से पाकुड़ जा रहे थे, इसी दौरान घोलजोड़ तथा खेड़बना के बीच वीरान जगह पर सड़क दुर्घटना हो गई। पुलिस के द्वारा दोनों को नाला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पाते ही मालडीहा से घायल मृतक के परिजन नाला अस्पताल पहुंचे, इस दर्दनाक दुर्घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों मृत शरीर के पोस्टमार्टम को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक अमर कुमार कोल तथा मृतिका रंजू कोल के परिजनों ने बताया कि अमर कुमार कोल तथा रंजू कोल रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। अमर कुमार कोल स्मार्ट विलेज विज़न नेटवर्किंग कंपनी में काम करता था।

    Also Read : मेडिकल स्टोर में बेच रहा था नशे का सामान, पुलिस ने दबोचा

    something happened on the way... know what Uncle and niece were going from Jamtara to Pakur जामताड़ा से पाकुड़ जा रहे थे मामा-भांजी रास्ते में हो गया... जानें क्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोस्ट वांटेड SJMM सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार गिरफ्तार, उगला कई राज
    Next Article ड्राइवर राजेंद्र राम की बेवा को मिला तीन लाख का मुआवजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.