Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Mar, 2026 ♦ 7:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मोस्ट वांटेड SJMM सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार गिरफ्तार, उगला कई राज
    जोहार ब्रेकिंग

    मोस्ट वांटेड SJMM सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार गिरफ्तार, उगला कई राज

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SJMM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : नक्सली संगठन SJMM यानी संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ राजेश जी उर्फ टुला उर्फ शैतान सिंह उर्फ टोपी को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 एमएम कैलिबर का एक देशी रिवाल्वर, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। शैतान सिंह के खिलाफ TTIPL कंपनी के संवेदक ने विकास तिवारी ने लातेहार के चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इल्जाम है कि उसने विकास सिंह से लेवी की डिमांड की थी। लेवी मांगने के लिये Whatsapp पर ऑडियो-वीडियो कॉल किया गया था। कॉल कर विकास तिवारी को हथियार दिखाते हुए धमकी दी गयी थी कि लेवी नहीं दिया गया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

    प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश पर SDPO अरविंद कुमार और चंदवा थानेदार इंस्पेक्टर दुलड़ चौड़े की देखरेख में टीम बनायी गयी। गठित टीम ने प्रोफेशनल तरीके से तफ्तीश की और संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ टुला उर्फ शैतान सिंह उर्फ टोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गिरफ्तार शैतान सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, उसने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि उसका नक्सली संगठन SJMM लातेहार और गुमला जिले में ज्यादा एक्टिव है। लातेहार और गुमला के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में शैतान सिंह के खिलाफ कुल 12 संगीन मामले दर्ज हैं। मोस्ट वांटेड राजेश सिंह खेरवार उर्फ राजेश जी उर्फ टुला उर्फ शैतान सिंह उर्फ टोपी की तलाश अन्य कांडों में पुलिस गुजरे 13 सालों से कर रही थी। उसे दबोचने में लातेहार SDPO अरविंद कुमार और थानेदार इंस्पेक्टर दुलड़ चौड़े सहित 14 पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : दिनदहाड़े जेवर दुकान में घुसे हथियारबंद लुटेरे, फिर…

    Also Read : IAS-IPS अधिकारियों से ठग लिये करोड़ों, पुलिस कस्टडी में उगले कई राज 

    Also Read : IAS संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेडिकल स्टोर में बेच रहा था नशे का सामान, पुलिस ने दबोचा
    Next Article जामताड़ा से पाकुड़ जा रहे थे मामा-भांजी, रास्ते में हो गया… जानें क्या

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : तीन साल के बच्चे की कार की चपेट में आने से मौ’त

    March 14, 2026
    झारखंड

    आदित्यपुर में दिनदहाड़े फा’यरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

    March 14, 2026
    गोड्डा

    सुन्दरपहाड़ी में महिला दिवस पर विशेष समारोह, प्रेरणादायक महिलाओं को मिला सम्मान

    March 14, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : तीन साल के बच्चे की कार की चपेट में आने से मौ’त

    March 14, 2026

    बेगूसराय में नीतीश कुमार की सभा में अफरा-तफरी, बैल घुसने से मचा हड़कंप

    March 14, 2026

    आदित्यपुर में दिनदहाड़े फा’यरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

    March 14, 2026

    सुन्दरपहाड़ी में महिला दिवस पर विशेष समारोह, प्रेरणादायक महिलाओं को मिला सम्मान

    March 14, 2026

    रांची के कडरू में खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    March 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.