Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर है और इसकी रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश से मिलकर कई कदम उठा रही है और इनकी उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है।

    देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले 77,103 हैं, जो चिकित्सकीय निगरानी में हैं और अब तक 57,720 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3280 मरीज ठीक हो गये हैं, जिन्हें मिलाकर रिकवरी दर 41.57 प्रतिशत हो गई हैं। इसी प्रकार, मृत्यु दर 2.9 फीसदी है।
    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) देश में अब तक कुल 30,33591 नमूनों की जांच कर चुका है और पिछले 24 घंटों में 90170 कोरोना नमूनों की जांच की गई है।

    देश अब घरेलू विनिर्माण के माध्यम से पर्याप्त संख्या में एन-95 मास्क और पीपीई बना रहा है और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय संस्थानों को लगभग 109.08 लाख एन-95 मास्क और लगभग 72.8 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए गए हैं। इस समय देश में 422 सरकारी प्रयोगशालाओं और 177 निजी प्रयोगशालाओं कोरोना परीक्षण के काम में जुटी हैं।
    देश भर में “कोविड-19 प्रबंधन के लिए पर्याप्त हेल्थकेयर अवसंरचनाएं और सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है यानी समर्पित कोविड अस्पताल (डीसीएच), समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) और पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड और अन्य सुविधाओं के साथ कोविड स्वास्थ्य केंद्र (सीसीसी)।

    इसके तहत कुल 968 समर्पित कोविड अस्पतालों में 2,50,397 बेड (1,62,237 आइसोलेशन बेड, 20,468 आईसीयू बेड) के साथ 2,065 समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र 1,76,946 बेड (1,20,596 आइसोलेशन बेड, 10,691 आईसीयू बेड) और 7,063 कोविड स्वास्थ्य केंद्रों की 6,46,438 बेड के साथ पहचान की गई है।

    Jharkhand news Latest news Narendra modi Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में मिले 69 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या 2643
    Next Article सिल्ली में 10, गढ़वा में 2, रामगढ़ में 2 व जमशेदपुर में 1 मिला कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 392

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.