Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीसीएल खान सुरक्षा समिति की बैठक, सेफ्टी नियमों का पालन करने का निर्देश
    झारखंड

    सीसीएल खान सुरक्षा समिति की बैठक, सेफ्टी नियमों का पालन करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: शुक्रवार को बेरमो के सीसीएल B&K के करगली स्थित ऑफिसर क्लब में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डीएमएस(माइनिंग) कोडरमा रीजन एनपी देवड़ी और संचालन एसओ सेफ्टी कुमार सौरभ सिंह ने किया. इस बैठक में डीडीएमएस (माइनिंग) नरेश तेजावत, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) आनंद अग्रवाल, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) प्रवीण कुमार, डीडीएमएस (मैकेनिकल) कौशिक सेनगुप्ता, आईएसओ (माइनिंग) सीसीएल रांची रोहित चौधरी, बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

    सुरक्षा नियम का पालन करते हुए कोयला का उत्पादन का निर्देश

    इस अवसर पर सुरक्षा समिती सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन तथा अतिथियों को अवगत कराया. डीएमएस एनपी देवड़ी ने खदान सुरक्षित रखने व स्थाई मजदूरों सहित ठेका मजदूरों का जीवन सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. सुरक्षा से संबंधित सभी अधिकारियों ने प्रबंधन को माइंस, कॉलोनी आदि स्थानों में सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सभी मापदंड लिखित तौर पर अंकित होना चाहिए. सुरक्षा नियम का पालन करते हुए कोयला का उत्पादन करें.

    ब्लास्टिंग को लेकर लगातार शिकायत मिल रही

    उन्होंने कहा कि हर बैठक में सुरक्षा समिती सदस्यों के द्वारा समस्याओं को रखा जाता है. वहीं प्रबंधन कहती है कि इसका सुधार किया जाएगा पर दूर नहीं होता है. साथ ही कहा कि ब्लास्टिंग को लेकर लगातार शिकायत मिलती रहती है. जो गंभीर समस्या है. इसका निदान किया जाना अति आवश्यक है. हर शिकायतों पर शत प्रतिशत ध्यान देने की जरूरत है. बताया कि बीएंडके क्षेत्र से वायु प्रदूषण की काफी शिकायत मिल रही है. इसके नियंत्रण के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है.

    उत्पादन को सुरक्षित बनाया जाए : जीएम

    जीएम के रामाकृष्णा ने कहा कि यूनियन व डीजीएमएस के अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों का पूरा सम्मान होगा. उन्होंने कहा कि पहले हम अपने मन में सुरक्षा की भावनाओं को पैदा करें, तभी जाकर हम उत्पादन को सुरक्षित बना सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी समस्याएं बार बार उठाया जाता है उसे अभिलंब दूर करें. उन्होंने कहा कि बिना सेफ्टी नियमों का पालन करते हुए कोयला का उत्पादन ना करे. सुरक्षा का उचित ध्यान 24 घंटे रखने से सुरक्षित कोयला का उत्पादन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पहले हम अपने मन में सुरक्षा की भावनाओं को पैदा करें, तभी जाकर हम उत्पादन को सुरक्षित बना सकते हैं.

    इंटरनल सेफ्टी कमेटी को और मजबूत करने की जरूरत

    डीडीएमएस नरेश तेजावत ने कहा कि सीसीएल का कोयला उत्पादन करने में बीएंडके क्षेत्र का अहम रोल रहता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के तीनों माइंस में जो भी कमियां है उसे जल्द दूर करें. डीडीएमएस प्रवीण कुमार ने कहा कि माइंस में जो भी आउटसोर्सिंग कर्मी काम करने आते हैं, उसकी जांच करे कि उनकी प्रॉपर ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. साथ ही सेफ्टी को और इंप्रूव कर कार्य करें. उन्होंने कहा कि इंटरनल सेफ्टी कमेटी को और मजबूत करने की जरूरत है.

    प्रदूषण से जनता व मजदूर त्रस्त

    सुरक्षा समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, सुशील सिंह अभासचंद्र गांगुली, सुरेश प्रसाद शर्मा, विनय पाठक, मनोज पासवान, अनिल कुमार सिंह, दीपक कुमार आदि ने प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्राय: खदानों में वर्टीकल माइंस है.लाइट की कमी है, पेयजल का अभाव है. प्रदूषण से जनता व मजदूर त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन सुरक्षा उपकरण समय पर उपलब्ध कराया जाए. अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी को दूर किया जाए आदि समस्याओं को रखा.

    b and k CCL खान सुरक्षा जोहार लाइव झारखंड बोकारो सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइलूविया प्रोफेशनल हेयर प्रोडक्ट कंपनी का सेमिनार, शैंपू लांच
    Next Article डीसी ने की ITDA अधिकारियों के साथ बैठक, छात्रवृति सुनिश्चित करने का निर्देश

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.