Ranchi : जिले के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में आज यानि मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में कई साल पहले हुई वित्तीय गड़बड़ियों और नियुक्तियों में अनियमितताओं की जांच के लिए की गई है।
पुराने मामलों की जांच
CBI की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचकर विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। विशेष तौर पर भवन निर्माण, फंड के आवंटन और पुरानी नियुक्तियों से जुड़ी फाइलों पर ध्यान दिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह जांच किसी नए मामले पर नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी के शुरुआती वर्षों (लगभग 2009-2014) में हुई कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों से जुड़ी है। इन मामलों की शिकायत लंबे समय से लंबित थी।
विश्वविद्यालय की विवादित पृष्ठभूमि
CUJ की स्थापना से ही यह विश्वविद्यालय विवादों में रहा है। पहले भी यहां के तत्कालीन कुलपतियों और अधिकारियों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर काम किया।
Also Read : राधाकृष्ण किशोर का दावा: गरीबों के आंसू पोछेगा, झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा यह बजट

