Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का दावा : गरीबों के आंसू पोछेगा और झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा यह बजट
    झारखंड

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का दावा : गरीबों के आंसू पोछेगा और झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा यह बजट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के गरीबों के आंसू पोछने और हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है। फिर भी उन्होंने माना कि राज्य के संसाधन सीमित हैं, इसलिए केवल राज्यांश और केन्द्रांश राशि से विकास संभव नहीं है। राजस्व बढ़ाने के लिए समितियां बनाई गई हैं और पीपीपी, सीएसआर तथा बाहरी एजेंसियों से फंडिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि झारखंड ने हाल ही में दावोस में वर्ल्ड इकनोमिक फोरम 2026 में भाग लेकर हरित औद्योगिकीकरण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई है।

    PESA कानून लागू, ग्राम सभाओं को अधिकार

    राज्य में बहुप्रतीक्षित PESA कानून 2 जनवरी 2026 से लागू कर दिया गया है। इस कानून के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को बालू घाट प्रबंधन, योजनाओं में लाभुक चयन और हाट-बाजार संचालन जैसे महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय स्वशासन और जनभागीदारी को मजबूती मिलेगी।

    नगर निकायों को बढ़ी हिस्सेदारी

    सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्थानीय निकायों को पिछले वित्तीय वर्ष के शुद्ध स्व-कर राजस्व का 4 प्रतिशत देने का निर्णय किया है। पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर 2024-25 और 2025-26 के लिए 1172 करोड़ 66 लाख रुपये की राशि तय की गई है।

    कृषि और रोजगार में सुधार

    सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और ऋण राहत देने को प्राथमिकता दी है। अद्यतन श्रमबल सर्वेक्षण के अनुसार कृषि क्षेत्र में रोजगार 44.3 प्रतिशत से बढ़कर 50.4 प्रतिशत हो गया है। शिक्षा क्षेत्र में भी विस्तार किया गया है। धनबाद में 2 और पलामू, लातेहार और गढ़वा में 1-1 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। साथ ही 2026-27 में 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय (CM School of Excellence) शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

    महिला किसान खुशहाली योजना और केन्द्रांश प्रावधान

    महिला किसान खुशहाली योजना के तहत महिला किसानों को आधुनिक तकनीक और बाजार से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्र से मिलने वाले 18,273 करोड़ रुपये के केन्द्रांश के प्रावधान के तहत विभागों को राशि लाने और समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्यधारा में लाने पर जोर

    सरकार ने अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्यधारा में लाने पर जोर देते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया है, जिनमें झारखंड सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कृषि ऋण माफी, पशुधन योजना, छात्रवृत्ति योजनाएं और गंभीर बीमारी उपचार योजना शामिल हैं। प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि में भी लगभग तीन गुना वृद्धि की गई है। वित्त मंत्री का दावा है कि यह बजट समावेशी विकास और सामाजिक न्याय को मजबूत करेगा और राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों तक भी विकास का लाभ पहुँचाएगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी नेता नीरज सिंह के करीबी ने छोड़ा भाजपा, जॉइन किया कांग्रेस
    Next Article सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में CBI की दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    October 23, 2026
    क्राइम

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026
    Latest Posts

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026

    झारखंड : गुमला में PLFI का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद

    October 23, 2026

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.