Abhit dipke

संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन रविवार को CJP के “संसद चलो” मार्च के दौरान राजधानी दिल्ली में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. हजारों समर्थक जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़े, लेकिन संसद मार्ग पर भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बीच उन्हें रोक दिया गया. प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड पार करने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और कई लोग घायल हुए. संसद मार्ग पर तनाव, पांच मेट्रो स्टेशन भी बंद संसद के मानसून सत्र के चलते नई … Read More

कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

देश में रसोई के ईंधन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. केंद्र सरकार एथनॉल को घरेलू कुकिंग फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय इसके लिए नीति ढांचे पर काम कर रहा है. सरकार का मकसद एलपीजी पर निर्भरता कम करना, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाना और किसानों को एथनॉल उत्पादन के जरिए नया बाजार उपलब्ध कराना है. एथनॉल को कुकिंग फ्यूल बनाने की तैयारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार एथनॉल को मुख्यधारा के कुकिंग फ्यूल के रूप में लाने के लिए नीति तैयार कर रही है. योजना के तहत भविष्य … Read More

Banks

आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

मुस्कान चौधरी  क्या बैंक और आम आदमी में कोई रिश्ता है. क्या इन दोनों को रिश्तों के नजरिये से देखा भी जा सकता है? एक बार कोशिश कर के देखते हैं न. दोनों में से एक भी अगल चलायमान है, यह रिश्ता उस अंत तक निभता है. मतलब, बैंक और उसके खाताधारक, अंतिम सांस तक एक दूसरे के लिए बने और बंधे होते हैं. आज की तारीख यानी 19 जुलाई को भारतीय बैंकों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव नहीं, महत्वपूर्ण मोड़ समझिये. कुछ उलझा हुआ सा लगा? ठीक है, इसे साधारण तरीके से समझते हैं… क्यों लिया गया राष्ट्रीयकरण … Read More

Deepali Riya

झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

झारखंड के बोकारो की रहने वाली दीपाली रिया अब देश के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मंच मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 का खिताब जीतने के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता पर पूरे राज्य में खुशी की लहर है. हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं दीपाली रिया ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने विश्वास जताया कि दीपाली राष्ट्रीय मंच … Read More

अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

भारत के स्पेस सेक्टर के लिए आज बड़ा दिन है. हैदराबाद की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही भारत पहली बार उस देशों के क्लब में शामिल हो गया, जहां किसी निजी कंपनी ने अपना ऑर्बिटल रॉकेट अंतरिक्ष में भेजा है. यह लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया गया. लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद विक्रम-1 ने अपने पेलोड को सफलतापूर्वक लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई सफल प्रक्षेपण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट … Read More

Irfan Ansari

झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

बीते गुरूवार युवा नेता और विधायक जयराम महतो ने नई दिल्ली जाकर सोनम वांगचुग का समर्थन किया था. उनकी पहल को आगे बढ़ाते हुए अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी सोनम का समर्थन किया है. अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा, वांगचुग का अनशन राष्ट्र से जुड़ा है. देशवासियों और युवाओं के हित में उन्होंने अनशन किया है. इस तरह का अनशन गांधी जी अंग्रेजों के खिलाफ किया करते थे. यही गांधीगिरी को वांगचुग ने अपनाया है. उन्होंने लिखा, लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा होती है. जब कोई व्यक्ति यह कहता … Read More

कादंबिनी गांगुली

कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

मुस्कान चौधरी  आज बेटियां डॉक्टर बन रही हैं, बड़े अस्पताल चला रही हैं और जटिल ऑपरेशन कर रही हैं. लेकिन 19वीं सदी में हालात बिल्कुल अलग थे. उस समय लड़कियों के लिए पढ़ाई से ज्यादा शादी जरूरी मानी जाती थी. ऐसे माहौल में एक महिला ने समाज की हर पुरानी सोच को चुनौती दी. उनका नाम था कादंबिनी गांगुली. उन्होंने सिर्फ डॉक्टर बनकर इतिहास नहीं रचा, बल्कि यह भी साबित किया कि अगर हौसला हो तो समाज की सबसे ऊंची दीवार भी गिराई जा सकती है. करीब 140 साल पहले एक महिला ने इस सोच को खुली चुनौती दी. उनका … Read More

Mission Gaganyan

100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से पिछले कुछ महीनों में 100 से अधिक वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों के इस्तीफा देने या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने की खबरों ने देश के सबसे महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान को लेकर नई बहस छेड़ दी है. हालांकि ISRO ने साफ किया है कि मिशन तय समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में अनुभवी वैज्ञानिकों के संगठन छोड़ने से इस बात की आशंका जरूर जताई जा रही है कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो भविष्य की रणनीतिक अंतरिक्ष परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. गगनयान पर क्या पड़ सकता है … Read More

Babulal Marandi

फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

Ranchi : झारखंड भाजपा अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को किए गए भुगतान की जांच कराने की मांग की है. मरांडी का आरोप है कि जिन कंपनियों को फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया गया था, उन्हें बाद में नियमों की अनदेखी कर ब्लैकलिस्ट से बाहर निकाला गया और करीब 55 करोड़ … Read More

निरसा नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट

धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि दसवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को पांच सीनियर छात्रों और एक बैचमेट ने पैसों के विवाद में छात्रावास से उठाकर बंधक बना लिया. करीब साढ़े तीन घंटे तक उसकी बेल्ट से पिटाई की गई, जबरन पुशअप्स कराए गए और जख्मों पर नमक रगड़ दिया गया. आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे अपने ग्रुप में वायरल कर दिया. पीड़ित छात्र बरवाअड्डा के नगरकियारी का रहने वाला है. उसने इसी साल जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला … Read More