AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

रांची. जलवायु परिवर्तन आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है. विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखकर ही समृद्ध और सतत भविष्य का निर्माण किया जा सकता है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यह बात शुक्रवार को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 के दौरान कही. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है. राज्य का हर नागरिक कम-से-कम एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए. 20 वन मित्र सम्मानित, तीन नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी … Read More

jairam mahto

JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. पिछले 14 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र धरने पर बैठे हैं. कई छात्र भूख हड़ताल भी कर रहे हैं. अब इस आंदोलन को डुमरी विधायक और JLKM प्रमुख जयराम महतो का भी खुला समर्थन मिल गया है. जयराम महतो ने ऐलान किया है कि वह 9 अगस्त को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिन का निर्जला अनशन करेंगे. उन्होंने कहा कि यह अनशन छात्रों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने और उनकी मांगों के समर्थन … Read More

JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक तकरार देखने को मिली. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. भाजपा ने रिस्तेदारों को दी नौकरी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन में कहा कि पहली और दूसरी JPSC भर्ती के परिणामों को याद किया जाना चाहिए. उनका आरोप था कि तत्कालीन भाजपा सरकार के दौरान भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को JPSC के जरिए नौकरियां मिली थीं. उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने कार्यकाल … Read More

Neha Bora

स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर विधानसभा मार्च के दौरान स्याही फेंके जाने की घटना के बाद उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें आंदोलन को रोक नहीं सकतीं और छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे. नेहा बोरा ने कहा, “20 जुलाई को हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, हमारे खिलाफ पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया. जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या कर सकती है?” उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की … Read More

Shilpi Neha Tirkey

झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी पर युवाओं, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा दिया, उन्हें आज छात्रों और युवाओं के भविष्य पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब देशभर में NEET अभ्यर्थी परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे थे, तब बीजेपी का कोई बड़ा नेता छात्रों के समर्थन में नजर नहीं आया. न सड़क … Read More

झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

रांची: आदिवासी अधिकारों, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से निर्भीक और शोधपरक पत्रकारिता कर रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और शोधकर्ता ग्लैडसन डुंगडुंग को इंडियन कैथोलिक प्रेस एसोसिएशन (ICPA) ने प्रतिष्ठित ICPA – SVD स्वामी देवानंद चाक्कुंगल हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चुना है. आईसीपीए ने यह सम्मान हिंदी पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय और निरंतर योगदान के साथ-साथ आदिवासियों, स्वदेशी समुदायों तथा समाज के अन्य हाशिए पर रह रहे वर्गों के अधिकारों और संघर्षों को लगातार प्रमुखता से उठाने के लिए प्रदान करने की घोषणा की है. आदिवासी अधिकार और सामाजिक न्याय पर केंद्रित … Read More

झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

रांची: झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 8399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी और राज्य में बैंकिंग एवं ऋण वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए. वित्त मंत्री ने बताया कि पहली बार संसदीय व्यवस्था के तहत वर्ष 2024 में राज्य का क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो 50.22 प्रतिशत था, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है. उन्होंने कहा कि यह राज्य में बैंकिंग गतिविधियों और ऋण वितरण में सुधार का … Read More

देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के देवेंद्र गुट ने सरकार से वार्ता के लिए सहमति जताते हुए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची भेज दी है. प्रतिनिधिमंडल में रामवतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रविशंकर, प्रेम कुमार, अमित कुमार और विमल कुमार शामिल हैं. अब सरकार की ओर से वार्ता की तिथि और समय तय किए जाने का इंतजार है. इससे पहले दूसरे गुट JPSC-JSSC Reform Manch ने सरकार के साथ होने वाली बैठक के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी की थी. जिसमें जारी सूची के अनुसार छात्र प्रतिनिधिमंडल में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू … Read More

झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सहायक आचार्य नियुक्ति, JSSC CGL,उत्पाद सिपाही, PGT तथा 11वीं, 13वीं और 14वीं JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए सभी विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे मामले की अदालत की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग की. CBI के अलावा कोई रास्ता नहीं मरांडी ने कहा कि राज्य में हाल के दिनों में जितनी भी परीक्षाएं हुई हैं, उनमें अनियमितताएं सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि इन कथित गड़बड़ियों … Read More

SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर का सिद्धांत लागू नहीं किया जा सकता. सरकार ने आय के आधार पर SC/ST, OBC और EWS वर्गों के भीतर प्राथमिकता तय करने की मांग वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह याचिका गलत अवधारणा पर आधारित है और इसे लागत के साथ खारिज किया जाना चाहिए. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि SC/ST समुदायों की सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव करने का अधिकार केवल … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More