JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के देवेंद्र गुट ने सरकार से वार्ता के लिए सहमति जताते हुए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची भेज दी है. प्रतिनिधिमंडल में रामवतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रविशंकर, प्रेम कुमार, अमित कुमार और विमल कुमार शामिल हैं. अब सरकार की ओर से वार्ता की तिथि और समय तय किए जाने का इंतजार है.
इससे पहले दूसरे गुट JPSC-JSSC Reform Manch ने सरकार के साथ होने वाली बैठक के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी की थी. जिसमें जारी सूची के अनुसार छात्र प्रतिनिधिमंडल में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, संदीप कुमार और शालू सिंह शामिल हैं. मंच ने स्पष्ट किया है कि वार्ता के दौरान सभी मांगें, तथ्य और आंदोलन का पक्ष केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के समक्ष रखेंगे.



