AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

JPSC-JSSC विवाद: 3 JPSC परीक्षाएं रद्द, CGL की हाईलेवल जांच, TDPL की पूरी कुंडली खंगालेगी ED-CID

रांची: JPSC-JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच रविवार को सरकार और अभ्यर्थी प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता में कई बड़े फैसले लिए गए. वार्ता में फिलहाल तीन परीक्षाओं को रद्द करने, TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच कराने और JPSC-JSSC में व्यापक सुधार के लिए विशेषज्ञ संस्थानों की मदद लेने पर सहमति बनी. छात्र नेता चंदन कुमार के मुताबिक, 14वीं JPSC प्रीलिम्स, JPSC बैकलॉग 2023 और JPSC बैकलॉग 2025 को रद्द किया जाएगा. वहीं, TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच CID से और आर्थिक … Read More

संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

सांसद अब सदन में नहीं एक्स को सियासी अखाड़ा बना रहे हैं. शनिवार को महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच ऐसी ही बहस देखने को मिली. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के पोस्ट का जवाब देते हुए महिला आरक्षण कानून, उसके लागू होने की समयसीमा और परिसीमन को लेकर अपनी-अपनी दलीलें रखीं. मामले की शुरुआत राहुल गांधी के महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर किए गए एक पोस्ट से हुई. राहुल ने कहा कि भारत की महिलाओं की ऊर्जा बंधी हुई है. उन्हें अपनी बात कहने और अपनी कल्पनाओं … Read More

आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

किसी आंदोलन से डरना नहीं चाहिए, लेकिन आंदोलन के पीछे खड़ी राजनीति से सवाल जरूर पूछना चाहिए. इतिहास में ऐसे कई आंदोलन हुए हैं जिनकी शुरुआत किसी वास्तविक शिकायत से हुई, लेकिन धीरे-धीरे उनका एजेंडा उस शिकायत से बड़ा हो गया. मीडिया की व्यूअरशिप, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और कुछ चेहरों की अपनी जगह बनाने की कोशिश जब एक साथ आती है, तो आंदोलन का असली मुद्दा पीछे छूट सकता है. आज बुद्धदेव भट्टाचार्य की पुण्यतिथि है. उन्हें याद करते हुए सिंगूर को याद करना इसलिए जरूरी है क्योंकि सिंगूर सिर्फ जमीन का विवाद नहीं था. उसने बंगाल की राजनीति की दिशा … Read More

सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

रांची. झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार के संवाद को लेकर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं. एक दिन पहले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा था कि सरकार छात्र संगठनों के अलावा किसी राजनीतिक दल से बातचीत नहीं करेगी. उन्होंने भाजपा और कथित कोचिंग माफियाओं से बातचीत नहीं करने की बात भी कही थी. इसके ठीक अगले दिन रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा छात्रों के बीच पहुंचकर मंत्री सुदिव्य सोनू को मांग पत्र सौंपते नजर आए. इसे लेकर आंदोलनकारी छात्रों ने सवाल उठाया … Read More

kumar raja

JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है. इस बीच सरकार ने आंदोलन से जुड़े छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू कर दी है. शनिवार यानि की आज सरकार की कमेटी ने सबसे पहले नरेंद्र महतो गुट के प्रतिनिधियों से बातचीत की. इसके बाद NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने कमेटी के सामने अपनी मांगें रखीं. NSUI ने 14वीं JPSC परीक्षा को तत्काल रद्द करने की मांग की है. इसके साथ ही संदिग्ध परीक्षाओं की CID या SIT से 90 दिनों के अंदर जांच कराने और जांच के … Read More

झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

झारखंड जनाधिकार महासभा ने AISA राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने पर इसकी निंदा की है. महासभा ने कहा कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया. जो कि झारखंड के छात्र युवाओं की एकता को तोड़ने व JPSC आंदोलन को भाजपा आरएसएस द्वारा गलत दिशा में ले जाने की कोशिश हो रही है. महासभा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र-युवाओं के JPSC आंदोलन कई महासभा के लोग पहले से ही हैं. 14वीं JPSC परीक्षा पर उजागर हुए तथ्यों से स्पष्ट है कि व्यापक गड़बड़ी और … Read More

झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

रांची. JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच देवेंद्र गुट ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार की मांग की है. गुट ने अपनी मांगों को तीन स्तरों में बांटते हुए तात्कालिक, तीन माह के भीतर पूरी की जाने वाली और दीर्घकालिक मांगें रखी हैं. तात्कालिक मांगें तात्कालिक मांगों में 14वीं JPSC, 2023 JPSC, 2025 JPSC, FRO, ACF, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर और JET 2026 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने की मांग शामिल है. तीन माह के भीतर तीन माह के भीतर पूरी करने वाली मांगों में न्यायालय में लंबित JPSC-JSSC मामलों … Read More

झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता भी आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे. CJP की ओर से अयाज चौहान, राम जोखर, अक्षय सिंह और डॉ. नीतीश व अन्य आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे छात्रों से उनकी मांगों, अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत और आगे की रणनीति की जानकारी ली. इस दौरान छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई समेत अपनी प्रमुख मांगों को प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा. … Read More

JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

रांची: JPSC-JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शनिवार को सरकार और छात्रों के बीच वार्ता का सिलसिला आगे बढ़ा. JPSC-JSSC न्याय मंच का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह सरकार के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए रवाना हुआ. एसडीओ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल से वार्ता स्थल तक ले जाया गया. इसके तकरीबन दो घंटे के बाद बातचीत का दूसरा दौर समाप्त हुआ. बातचीत में अभ्यर्थी न्याय मंच के इस प्रतिनिधिमंडल में रमावतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रविशंकर, प्रेम कुमार, अमित … Read More

संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

विजय उरांव, रांची बीते दिनों मध्यप्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा को लेकर जलसत्याग्रह से लेकर फांसी और चिता आंदोलन तक किया गया. प्रभावित परिवारों का आरोप था कि उन्हें मुआवजा राशि और पुनर्वास नहीं मिल रही थी. इसको लेकर लंबे समय तक भूख हड़ताल भी की गई. केन बेतवा प्रोजेक्ट में प्रभावित गांवों के परिवार इस साल डुब सकते हैं. इसकी बात जब लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के पास पहुंची तो उन्होंने सरकार से इससे संबंधित सवाल किए, देखिए क्या कहा सरकार ने. केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार ने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More