AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
rabindranath Mahto

झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के विधायक मौजूद नहीं रहे. बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सवाल डालकर सदन में मौजूद नहीं रहना दुखद है. दरअसल, छात्रों के मुद्दे पर सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद बीजेपी के विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे. प्रदर्शन … Read More

जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में सोमवार को राजधानी रांची की सड़कों पर छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिला. हजारों की संख्या में छात्र ‘भारत माता की जय’ और ‘रोजगार दो’ जैसे नारों के साथ विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस की पहली बैरिकेडिंग को बलपूर्वक तोड़ दिया और आगे बढ़ गए. छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था. जैसे ही छात्रों का … Read More

झारखंड: छात्र संगठनों के विधानसभा घेराव से पहले बीजेपी का ‘धप्पा’, बीजेपी विधायकों ने घेरा CM आवास

रांची में आज 10 अगस्त को होने वाले छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले ही झारखंड की सियासत गरमा गई है. बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत पार्टी के कई बड़े नेता और विधायक इस प्रदर्शन में शामिल हैं. इससे एक दिन पहले ABVP के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की थी. अब बीजेपी विधायकों के प्रदर्शन ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. आज छात्र संगठन करेंगे विधानसभा घेराव JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भर्ती … Read More

झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

रांची: मुख्यमंत्री ने झारखंड के छात्रों से सीधे संवाद करते हुए कहा है कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं हो सकता. इसमें छात्रों की भागीदारी भी जरूरी है. इसी सोच के साथ सरकार ने ‘छात्रों की बात – छात्रों के साथ’ अभियान शुरू किया है. छात्रों के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. उनकी मेहनत के साथ उनके पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं. ऐसे में परीक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिस पर हर छात्र को भरोसा हो. उन्होंने कहा कि सरकार JPSC … Read More

झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलन कर रहे युवाओं और छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी को सरकार ने पकड़ लिया है और जिसने भी गड़बड़ी की है, उसे कड़ी सजा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के कुछ युवा और छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. सरकार उनकी बात खुले मन से सुन रही है. उन्होंने कहा कि आप छात्र हैं. आपका हक है कि आपको आपका अधिकार मिले और न्याय मिले. … Read More

JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जोहार लाइव की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट सामने आने के बाद अब पूर्व बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने जोहार लाइव की रिपोर्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की है. जोहार लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, TDPL को JPSC की परीक्षाओं का काम दिलाने के लिए तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के साथ कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की डील तय किए जाने की बात सामने आई … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

आनंद दत्त/ किसलय शानू चंडी तिवारी मूलतः धनबाद जिले के रहनेवाले हैं. रांची में रहकर बीते सात सालों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. घर से 4 हजार रुपए महीना मिलता है, ताकि रांची में जिंदा रह सकें और परीक्षा की तैयारी कर सकें. इसी चार हजार में उन्हें कमरे का किराया देना होता है, खाने का इंतजाम करना होता है. अगर बीमार पड़े, तो फिर इलाज के लिए उनके पास सिवाय दोस्तों से कर्ज लेने के और कोई उपाय नहीं है. कहते हैं, परीक्षा, पेपर लीक, सीट बिक्री, परीक्षा रद्द और फिर कोर्ट. इन्हीं पांच चीजों में … Read More

झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

रांची: भगवान बिरसा मुंडा की विरासत, आदिवासी अस्मिता और झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को समर्पित भव्य भगवान बिरसा मुंडा जतरा रविवार को शुरू हुई. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (बिरसा मुंडा कारागृह) से जतरा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जतरा में झारखंड के सभी जिलों से करीब 10 हजार कलाकार शामिल हुए. संथाल, मुंडा, हो, उरांव, खड़िया, खरवार समेत विभिन्न जनजातीय समुदायों के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और ढोल, नगाड़ा, मांदर, बांसुरी जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ शामिल हुए.  6 झांकियों में दिखी … Read More

संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

अगर आपसे कोई पूछे कि पिछले 5-6 सालों में देश में कितनी आदिवासी जमीन खदानों, सड़कों या बांधों के लिए ली गई और कितने आदिवासी परिवार बेघर हुए? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका जवाब देश के जनजातीय कार्य मंत्रालय (MoTA) के पास भी नहीं है. हाल ही में जब संसद में झारखंड के राजमहल से सांसद विजय कुमार हांसदा के द्वारा यह सीधा सवाल पूछा गया, तो सरकार ने साफ कह दिया कि हमारे पास इसका कोई केंद्रीय डेटा या हिसाब-किताब नहीं है. आखिर यह पूरा मामला क्या है और इससे आदिवासियों की जिंदगी पर क्या असर पड़ … Read More

खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

देश में मातृ स्वास्थ्य को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (NFHS-5) के आंकड़ों के मुताबिक, 15 से 49 साल की 52.2 फीसदी गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं. यानी देश में हर दो गर्भवती महिलाओं में से एक के शरीर में खून की कमी है. यह आंकड़ा लोकसभा में आदिवासी महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सवाल के जवाब में सरकार की ओर से साझा किया गया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि एनीमिया की समस्या से निपटने के लिए सरकार की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More