AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के तहत 10 राज्यों के लिए 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंजूर की है. इसमें झारखंड को 58 करोड़ और बिहार को 114 करोड़ मिले हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों के कृषि मंत्रियों को वित्तीय मंजूरी के पत्र सौंपे. इस मंजूरी में पश्चिम बंगाल को 290 करोड़, हरियाणा को 198 करोड़ और छत्तीसगढ़ को 181 करोड़ मिले हैं. धान के बाद खाली खेतों में दाल की खेती पर जोर रबी सीजन शुरू होने के साथ केंद्र ने पूर्वी भारत के … Read More

बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों की कुल 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम मंजूर किए हैं. इनमें बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं. सूची में कई मौजूदा और अनुभवी विधान पार्षदों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो पहले निर्दलीय या दूसरे चुनावी समीकरणों के साथ मैदान में रह चुके हैं. बिहार में चार नाम घोषित बिहार में … Read More

मल्लिकार्जुन खड़गे

CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

जोहार लाइव ब्यूरो चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में खड़गे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की ‘कठपुतली’ बन गए हैं और उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने CEC को तत्काल हटाने की मांग भी की. खड़गे ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा … Read More

gyanesh kumar

सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई करेगा. वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने मंगलवार को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ के सामने मामले को जल्द सूचीबद्ध करने की मांग की थी. कोर्ट ने मामले को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति दे दी. मामला चुनाव आयोग के भीतर फैसले लेने की प्रक्रिया और इस सवाल से जुड़ा है कि क्या आयोग की सामूहिक शक्तियों का इस्तेमाल अकेले मुख्य चुनाव आयुक्त कर सकते हैं. याचिका में ज्ञानेश कुमार को CEC के पद पर काम करने से … Read More

यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख भी साफ कर दिया है. यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि कांग्रेस गठबंधन के तहत 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चल रही है. राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक, गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बातचीत अक्टूबर के भीतर पूरी करने की कोशिश है. उनका कहना है कि जल्द फैसला होने से जिन नेताओं … Read More

झारखंड हाईकोर्ट

बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रांची के बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार, 29 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ पहले यह देखेगी कि सोरेन की ओर से दाखिल क्रिमिनल रिट याचिका इस स्तर पर सुनवाई योग्य है या नहीं. हेमंत सोरेन ने विशेष पीएमएलए अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें जांच पूरी होने तक उनके खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया टालने की मांग खारिज कर दी गई थी. सोरेन की दलील है कि मनी लॉन्ड्रिंग … Read More

ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर सीधा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि नगीना में चंद्रशेखर को ईवीएम में धांधली कर चुनाव जिताया गया. चंद्रशेखर का क्षेत्र में कोई खास जनाधार नहीं था. लेकिन बीजेपी ने बसपा को नुकसान पहुंचाने के लिए धांधली कराई. सोमवार को बसपा ऑफिस में पूर्व सीएम मायावती ने न्यूज एजेंसियों से बात की है. ईवीएम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बसपा शुरू से ही ईवीएम के इस्तेमाल का विरोध करती रही है. बैलेट पेपर से वोटिंग … Read More

सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर एनडीए सरकार की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर तीखा असंतोष जताया है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बीच बिहार सरकार का हिस्सा होने पर उन्हें खुद शर्मिंदगी महसूस होती है. चिराग पासवान ने कहा कि वह ऐसी सरकार को स्वीकार नहीं कर सकते, जो लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में विफल रहे. चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में बिहार में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर … Read More

Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

जंतर-मंतर से शुरू हुए आंदोलन में अगर कोई सबसे चमकदार और लड़ाकू चेहरा नजर आया है, तो वह नेहा बोरा का है. जिस ढंग से उन्होंने गोरखपुर जाकर योगी आदित्यनाथ को उनके गढ़ में ललकारा और अपने आरोपों को बेहद तीखे और निर्भीक शब्दों में रखा, वह आज की राजनीति में असाधारण बात है. गुंडा-मवाली जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपनी बात कही, उससे पता चलता है कि नई पीढ़ी में राजनीतिक साहस और प्रतिरोध की क्षमता अभी भी मौजूद है. नेहा बोरा सीपीआई-एमएल से जुड़ी हुई हैं और दीपांकर भट्टाचार्य इस संगठन … Read More

बाबूलाल मरांडी

जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने के बाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की कानून-व्यवस्था और पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरते हुए कहा कि इस घटना ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कभी धनबाद जैसे इलाकों तक सीमित रहने वाले अपराध अब झारखंड के अन्य शहरों में भी तेजी से पैर पसार रहे हैं. डीजीपी और शीर्ष पुलिस नियुक्तियों पर सवाल बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More