AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने घोषणा की है कि वे आज बालाघाट आ रहे हैं ताकि उन आदिवासी परिवारों से मिल सकें, जिन्होंने बीमारी और सरकार की उपेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पीड़ित परिवारों के साथ वक्त बिताकर उन्हें यह भरोसा दिलाएंगे कि इस दुख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. सरकार की नीतियों और प्रशासनिक दमन पर सवाल उठाते हुए … Read More

SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

रांची में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हजारों कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में लोक भवन के सामने जुटे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की. SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर देश भर में विपक्ष पहले से मुखर है. झारखंड में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अब JMM भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतर आया है. रांची के अलावा खूंटी, रामगढ़ और लोहरदगा से भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे थे. सभी रांची कॉलेज मैदान में इकट्ठा हुए और वहां से … Read More

बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

रांची. बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं. रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में बुधवार को हुई कार्यवाही के दौरान हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. इस मामले में 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री की ओर से आरोप गठन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन विशेष पीएमएलए अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने हाई कोर्ट … Read More

Narendra modi

‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

जोहार लाइव ब्यूरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर चल रहे विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अपील खारिज कर दी है. कोर्ट ने ₹25,000 के जुर्माने वाले पुराने आदेश को भी बरकरार रखा. चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डीएन रे की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि वे देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं. कोर्ट के मुताबिक किसी व्यक्ति की डिग्री, मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड उसकी … Read More

ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन ने अब सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन तक लड़ाई तेज करने का फैसला किया है. नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया. बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला समेत करीब 20 दलों के नेता शामिल हुए. उद्धव ठाकरे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन बैठक में अपनी बात रखी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली. इसमें … Read More

Prashant kishore

अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

पटना : जमुई की नाबालिग बच्ची से जुड़ी घटना को लेकर बिहार की सियासत लगातार गरमाई हुई है. अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी सांसद मीसा भारती पर दर्ज मामले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मीसा भारती मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने गई थीं और इस मुद्दे को उठाना गलत नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा, “राजद सांसद मीसा भारती पर जो केस हुआ है, मैं उसका विरोध करता हूं. जमुई की घटना को लेकर वे मुख्यमंत्री पर केस करने गई थीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके कार्यालय की … Read More

राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

जून 2026 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आने की चेतावनी दी थी, जिसके ठीक तीन महीने बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा, खाद्य, खाद और वित्त संकट के एक साथ गहराने की बात कही है. इस समय पूरी दुनिया की सबसे बड़ी चिंता सप्लाई चेन को लेकर है, क्योंकि युद्ध और व्यापारिक मार्गों में रुकावट के कारण अनाज, खाद और ईंधन की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर उत्पादन लागत और आम आदमी की रसोई तक पहुँचने वाली कीमतों पर पड़ रहा है. नेताओं के वे बयान, जिन्होंने … Read More

राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश से होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उद्योग और कॉरपोरेट जगत से जुड़े धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव को भी प्रत्याशी घोषित किया है और दोनों नेताओं ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया. कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? धनराज नाथवानी मुख्य रूप से कॉरपोरेट क्षेत्र और रिलायंस समूह से जुड़े हैं और कारोबार के अलावा उनकी गहरी पहचान खेल प्रशासन में भी रही है. नवंबर 2022 में उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) का … Read More

INDIA Alliance

SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

जोहार लाइव ब्यूरो विपक्ष के INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को छिड़े विवाद के बाद गठबंधन की बैठकें हो रही हैं. इसके एजेंडे में चुनाव आयोग और उससे जुड़े विवाद हैं. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठ रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि INDIA गठबंधन की बैठक में कौन-कौन सी पार्टी शामिल हुई हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पूरी लिस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, INDIA गठबंधन की बैठक अभी-अभी शुरू हुई है. इसमें शामिल पार्टियां हैं … Read More

कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के मामले में आरोपी 30 वर्षीय साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जमानत दे दी. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने कहा कि आरोपी एक साल से अधिक समय से हिरासत में है और उसके खिलाफ लगाए गए अपराधों में अधिकतम सजा तीन साल तक है. कोर्ट ने यह भी माना कि इस स्तर पर आरोपी से हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है. साहदेव उरांव ने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More