Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सुदेश महतो
    झारखंड

    जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सुदेश महतो

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जातीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना कराने के निर्णय को आजसू पार्टी ने ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम करार दिया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने इस फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास की दिशा में “क्रांतिकारी पहल” बताया है. महतो ने कहा कि जातीय जनगणना देश के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को समझने और कमजोर वर्गों तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है. “यह फैसला न केवल आंकड़ों का संग्रह है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और समानता का आंदोलन है. इससे नीति निर्माण में पारदर्शिता आएगी और वंचित समुदायों को न्याय मिलेगा.”आजसू अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने वर्षों से इस मांग को उठाया है, और यह निर्णय उनके दीर्घकालिक संघर्ष का परिणाम है. पार्टी ने अपने अधिवेशनों से लेकर जनसभाओं तक हर मंच पर जातीय जनगणना की आवश्यकता को रेखांकित किया है.

    सुदेश महतो ने झारखंड के परिप्रेक्ष्य में इस फैसले को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. साथ ही कहा “आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों को आज तक उपेक्षा का सामना करना पड़ा है. जातीय जनगणना के जरिए इनकी जनसंख्या और जरूरतों का सही आंकलन हो सकेगा, जिससे योजनाएं लक्षित और प्रभावी होंगी.” जनगणना सामाजिक एकता को मजबूती देगी और हाशिए पर खड़े समुदायों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएगी

    सुदेश महतो ने इसके आगे कहा कि जातीय जनगणना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का एक मिशन है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों — बुद्धिजीवियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और मीडिया — से इस पहल को समर्थन देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि आजसू पार्टी इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देगी और इसके सफल संचालन के लिए जनजागरण करेगी. साथ ही, सभी हितधारकों को इस प्रक्रिया में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि आंकड़ों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके.

    Also Read: हऊ वाला गनवा लगाव त, ऐसा कहकर बारात में हुआ बवाल…

    AJSU Party AJSU struggle backward class caste census caste equality central government Data Collection demographic data Equality historic decision inclusive development Jharkhand Politics marginalized communities party convention Policy Making Public meetings revolutionary initiative social justice social policy social transformation socio-economic structure Sudesh Kumar Mahto transparency visionary step weaker sections आंकड़ों का संग्रह आजसू पार्टी आजसू संघर्ष ऐतिहासिक फैसला कमजोर वर्ग केंद्र सरकार क्रांतिकारी पहल जनसभा जनसांख्यिकीय डेटा जातिगत समानता जातीय जनगणना झारखंड राजनीति दूरदर्शी कदम नीति निर्माण पारदर्शिता पार्टी अधिवेशन पिछड़ा वर्ग वंचित समुदाय समानता समावेशी विकास सामाजिक नीति सामाजिक न्याय सामाजिक परिवर्तन सामाजिक-आर्थिक ढांचा सुदेश कुमार महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहऊ वाला गनवा लगाव त, ऐसा कहकर बारात में हुआ बवाल…
    Next Article झीमड़ी से अपहृत हुई युवती का मूल धर्म बचाकर प्रशासन सकुशल परिजन को सौंपे : रंगनाथ महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.