Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»दरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई का मामला : तेजस्वी ने कराई FIR, मंत्री पर लगाया आरोप
    बिहार

    दरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई का मामला : तेजस्वी ने कराई FIR, मंत्री पर लगाया आरोप

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यूट्यूब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यूट्यूब पत्रकार दिलीप सहनी के साथ मारपीट के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को वे पटना से दरभंगा पहुंचे और सिंहवाड़ा थाने में अपने सामने एफआईआर दर्ज कराई। तेजस्वी ने नीतीश कुमार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर पत्रकार की पिटाई करवाने का आरोप लगाया और यूट्यूबर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी।

    पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

    दरभंगा जाने से पहले तेजस्वी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज से आने वाले निष्पक्ष यूट्यूब पत्रकार दिलीप सहनी पर हमला किया गया है। तेजस्वी ने दावा किया कि मंत्री जीवेश मिश्रा ने सवाल पूछने पर पत्रकार के साथ मारपीट करवाई और अभद्र गालियां दीं। उन्होंने मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की।

    मंत्री की गाड़ी पर हमले का मामला

    रविवार को दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में मंत्री जीवेश मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ। यूट्यूबर दिलीप सहनी ने जर्जर सड़क को लेकर सवाल किया, जिसके बाद समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान मंत्री की गाड़ी पर हमला हुआ और एक व्यक्ति घायल हो गया। मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने भी थाने में शिकायत दर्ज की है।

    जांच और राजनीतिक हलचल

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने बिहार की सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्ष इसे पत्रकारिता पर हमले का मुद्दा बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष ने इन आरोपों को खारिज किया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और सरकार इस मामले में कार्रवाई करे।

    Also Read : PM की 40000 करोड़ के ऐलान पर बोले पप्पू यादव- आज से पूर्णिया विकास की नई गाथा रचेगा

    Case of beating of YouTube journalist in Darbhanga: Tejashwi got FIR registered Tejashwi accused Minister Jivesh Mishra in the case of beating of YouTube journalist तेजस्वी ने यूट्यूब पत्रकार की पिटाई मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर लगाया आरोप दरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई का मामला : तेजस्वी ने कराई FIR
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमसूड़ों से खून आने की समस्या, जानें कारण और बचाव के आसान तरीके
    Next Article झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चलते चली गयी ‘झींगुर’ की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रशांत किशोर : क्या अबकी बार बैंड बाजा वाले से दूल्हा तक का सफर तय कर पाएंगे?

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.