Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 11:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»न्यूनतम मजदूरी भुगतान मामले में नपे चार प्रतिष्ठान, लेबर कोर्ट में मुकदमा दायर
    कोर्ट की खबरें

    न्यूनतम मजदूरी भुगतान मामले में नपे चार प्रतिष्ठान, लेबर कोर्ट में मुकदमा दायर

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2023Updated:October 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिले के चार प्रतिष्ठानों पर लेबर कोर्ट की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के उल्लंघन मामले में इन चारों प्रतिष्ठानों के खिलाफ श्रम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है. इन प्रतिष्ठानों में कोजी स्वीट, शिवम हॉस्पिटल, विहान फ्यूल स्टेशन, सुमंगल मोटर्स शामिल हैं. इन प्रतिष्ठानों पर कामगारों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की गई है. श्रम न्यायालय की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप का माहौल है.

    इसे भी पढ़ें : आंदोलनकारियों को हेमंत सरकार का दिवाली गिफ्ट, जानें क्या मिला

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, बोकारो के सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार को खबर थी कि कुछ प्रतिष्ठानों में उचित मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त ने अपने नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. इसमें श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बसंत महतो, लिपिक नीरज सिन्हा, सुबल गोप, संतोष सिंह समेत अन्य शामिल थे. इसके बाद टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तो कोजी स्वीट, शिवम हॉस्पिटल, विहान फ्यूल स्टेशन, सुमंगल मोटर्स में न्यूनतम मजदूरी भुगतान अधिनियम का उल्लंघन पाया गया. इसके बाद इन्हें श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया.

    इसे भी पढ़ें : कनेक्ट सेंटर से जुड़कर लोग कर सकेंगे शिकायत, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

    श्रमिकों का बयान लेकर प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस

    निरीक्षण के क्रम में इन सभी प्रतिष्ठानों ने अपने कामगारों, श्रमिकों को मजदूरी कम दी जा रही थी. सभी श्रमिकों का बयान लेकर सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया. बताया गया कि कोजी स्वीट को साठ लाख तिरानवे हजार छह सौ अठारह, शिवम हॉस्पिटल को बारह लाख तेरह हजार पांच सौ सैंतालीस, विहान फ्यूल को चार लाख इकतीस हजार सात सौ इकतीस और सुमंगल मोटर्स को छह लाख इकहत्तर हजार नौ सौ इकहत्तर, कुल:- 84,10,867 (चौरासी लाख दस हजार आठ सौ सड़सठ) रू० मात्र कामगार /श्रमिक को भुगतान करना था, परंतु सभी प्रतिष्ठानों द्वारा अपने कामगारों की बकाया अन्तर राशि का भुगतान नहीं किया गया, इस कारण आज 29 अक्टूबर को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत श्रम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया.

    इसे भी पढ़ें : खेलो झारखंड में हो गया खेल! दौड़ में फर्स्ट आई छात्रा को प्रतियोगिता से किया आउट…देखें वीडियो

    bokaro news Case against four establishments of Bokaro Case filed in the case of payment of minimum wages Jharkhand Latest News Jharkhand news Johar Live Labor Court action जोहार लाइव झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज न्यूनतम मजदूरी का भुगतान मामले में मुकदमा दायर बोकारो के चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा बोकारो न्यूज श्रम न्यायालय की कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकनेक्ट सेंटर से जुड़कर लोग कर सकेंगे शिकायत, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
    Next Article आंदोलनकारियों को हेमंत सरकार का दिवाली गिफ्ट, जानें क्या मिला

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.