Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Abu Dhabi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के विदेश दौरे की शुरुआत शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात यानी United Arab Emirates से हुई। अबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर यूएई के अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर खास जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और आर्थिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान भारत और यूएई के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

    LPG सप्लाई और पेट्रोलियम भंडारण पर बड़ा समझौता

    वार्ता के दौरान भारत और यूएई के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा सामरिक पेट्रोलियम भंडार यानी स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। माना जा रहा है कि इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और भविष्य में तेल और गैस आपूर्ति को लेकर स्थिरता बनी रहेगी।

    रक्षा सहयोग को मिलेगा नया विस्तार

    दोनों देशों के बीच सामरिक रक्षा साझेदारी को लेकर भी समझौता हुआ। इस समझौते का मकसद रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना, संयुक्त प्रशिक्षण और सुरक्षा संबंधी साझेदारी को मजबूत करना है। इसके साथ गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए।

    पीएम मोदी ने जताया आभार

    बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का स्वागत और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह राष्ट्रपति से फोन पर लगातार बात करते रहे हैं, लेकिन व्यक्तिगत मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा, “जैसा कि आपने कहा कि मैं अपने दूसरे घर आया हूं, यह भावना मेरे लिए बहुत खास है।” प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में भारत में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान यूएई की ओर से जताई गई संवेदनाओं के लिए भी आभार व्यक्त किया।

    पांच देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी

    यूएई के बाद प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। इस दौरे को भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे भारत के यूरोपीय और खाड़ी देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

    Also Read : LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    Gas and Petrol Shortages in India to End Soon: PM Modi Signs Major Agreement in UAE on LPG Supply and Petroleum Storage. पीएम मोदी ने UAE में किया LPG सप्लाई और पेट्रोलियम भंडारण पर बड़ा समझौता भारत में जल्द खत्म होगी गैस-पेट्रोल की किल्लत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ
    Next Article संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.