Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं
    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का भरोसा दिया। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

    सीएम ने दी शुभकामनाएं

    सीएम हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नति मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका काफी अहम होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देकर काम कर रही है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचाएं और प्रशासन को और मजबूत बनाएं।

    अधिकारियों ने जताया आभार

    नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रोन्नति के लिए धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जनता की सेवा को प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल थीं।

    Also Read : UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    Newly Appointed Joint Secretaries Meet CM; Hemant Says: "Take Development Schemes to the Villages" Newly Promoted Officers Pay Courtesy Call on Chief Minister नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात सीएम हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
    Next Article 10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.