Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुणे से अपह्रत व्यवसायी साहेबगंज के दियारा से सकुशल बरामद, 1 करोड़ मांगा था रंगदारी
    झारखंड

    पुणे से अपह्रत व्यवसायी साहेबगंज के दियारा से सकुशल बरामद, 1 करोड़ मांगा था रंगदारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पुणे के व्यवसायी यशवंत हिरामन विनोदे अपहरण मामले में साहेबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. साहेबगंज पुलिस की टीम ने गोल ढाब चुआड़ के दियारा से सुबह 5 बजे के करीब अपहृत व्यक्ति यशवंत हिरामन विनोदे को सकुशल बरामद किया. वहीं अपहरणकर्ताओं को भी पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधियों में नसीम अख्तर और लल्लु शेख शामिल है. हालांकि, इस कांड का मास्टरमाइंड राजू समेत अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. यह कार्रवाई राजमहज पुलिस ने पुणे पुलिस की सूचना पर की. एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राजमहल थानेदार सरवर गुलाम और क्यूआरटी ने छापेमारी कर व्यवसायी को सकुशल बरामद किया है.

    किरायेदार ने घुमाने के बहाने पुणे से लाया था बंगाल

    पुलिस के अनुसार पुणे के व्यवसायी यशवंत हिरामन विनोदे को उनके ही किरायेदार राजु ने घुमने के बहाने पहले कोलकाता अपने साथ लाया. फिर कोलकाता में घुमने के बाद उसे झारखंड के इलाके में लाया और साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया. हालांकि, व्यवसायी के परिवार को इस बात की भनक तक नहीं थी. लेकिन, शुक्रवार को अपहरणकर्ताओं ने अपहृत व्यक्ति के फोन से उनके पुत्र के मोबाईल पर फोन कर एक करोड़ रूपये फिरौती की मांग की. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई और परिजनों ने मामले की जानकारी हिंजेवाडी थाना को दी.

    पुणे पुलिस ने मालदा और साहेबगंज एसपी से किया संपर्क

    अपहरण मामले की गंभीरता को देखते हुए पूणे क्राईम ब्रांच की एक टीम मालदा एवं साहेबगंज के लिए रवानी हुई और इसी दौरान टीम के द्वारा तकनीकी सहायता से कुछ लीड डेवलभ किया गया और अपहृत की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी में सहयोग हेतु बीते रात साढ़े 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक, मालदा एवं पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज से सम्पर्क किया. पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के द्वारा इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल के द्वारा पूरी रात राधानगर क्षेत्र के विभिन्न दियारा (पलाशगाछी, प्राणपुर, बानुटोला तथा गोल ढाब) के बिहड़ो में नाव से तथा पैदल खोजबीन किया जाता रहा और अभियुक्त अपना स्थान बदलते रहे. इसी दौरान गोल ढाब चुआड़ के दियारा से सुबह अपहृत व्यक्ति यशवंत हिरामन विनोदे को सकुशल बरामद किया तथा 02 अपहरणकर्त्ता को पकड़ा गया. वहीं, अन्य अभियुक्त गंगा नदी में कुदकर भागने में सफल रहे.

    अपहरण किरायेदार गोल ढाब चुआड़ नसीम अख्तर पुणे पुलिस फिरौती यशवंत हिरामन विनोदे रांची राजमहल राजू लल्लु शेख सतर्कता साहेबगंज पुलिस सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखतियानी परिवार की बैठक, हजारीबाग में बस पड़ाव और रोजगार की मांग
    Next Article कल्पना सोरेन के राजनीति में इंट्री पर ये क्या कहा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.