Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती, आवेदन कल से शुरू
    देश

    केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती, आवेदन कल से शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read547
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवोदय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश भर के केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 रखी गई है।

    इस भर्ती प्रक्रिया को सीबीएसई (CBSE) आयोजित करेगा। नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर लिखित परीक्षा तक, सभी कार्य CBSE द्वारा संपन्न होंगे। इच्छुक उम्मीदवार www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    हजारों पदों पर वैकेंसी

    सीबीएसई ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों की भर्ती का एक कंबाइन शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। विस्तृत नोटिस आज या कल जारी होगा, जिसमें पदों की पूरी संख्या और पात्रता विवरण बताए जाएंगे। उम्मीद है कि टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी सहित कई शिक्षकों और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती होगी।

    नई चयन प्रक्रिया

    केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब तीन चरणों में हो सकती है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इससे पहले चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद नई प्रक्रिया लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

    प्राइमरी टीचर की योग्यता

    • कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा, या
    • कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और चार वर्षीय बीएलएड (B.El.Ed) कोर्स, या
    • कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा

    सभी अभ्यर्थियों का CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।

    आयु सीमा

    • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
    • एससी/एसटी : 5 वर्ष की छूट
    • ओबीसी : 3 वर्ष की छूट

    उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि विस्तृत नोटिफिकेशन के बाद ही आवेदन करें और सभी योग्यता व आयु नियम ध्यान से देखें।

    Also Read : जुआ खेलने से मना करने पर बदमाशों ने तीन युवकों को मा’री गो’ली, फिर…

    Bumper recruitment in Kendriya and Navodaya Vidyalayas online application starts from tomorrow ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 59 अंक ऊपर और निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ खुला
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट की रजत जयंती: 15 नवंबर को होगा भव्य समारोह, न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.