Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 7:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»BSSC का शिक्षक मिला फंदे से लटका, इसी साल होने वाली थी शादी…
    बिहार

    BSSC का शिक्षक मिला फंदे से लटका, इसी साल होने वाली थी शादी…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2025Updated:February 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar: बिहार के औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम सौरभ यादव था, जो बीएसएससी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

    सौरभ को वर्ष 2023 में बीएसएससी शिक्षक के पद पर नौकरी मिली थी। वह देव प्रखंड के बनुआ पंचायत के बसरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। वह देव गोदाम मोड़ के पास एक निजी मकान में किराए के कमरे में अकेले रहता था।

    शनिवार की सुबह जब अन्य शिक्षक स्कूल जाने के लिए तैयार हुए और सौरभ का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद अन्य शिक्षकों को शक हुआ और उन्होंने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन वहां पहुंचे और मकान मालिक की मौजूदगी में उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सौरभ पंखे की कुंडी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

    पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की ओर से मिलने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक के पिता रामविलास यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी मां सुमित्रा देवी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद उसने खाना खाया और सोने चला गया। सुबह जब उठा और दरवाजा नहीं खुला तो घटना की जानकारी हुई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत के पीछे क्या कारण है। जो भी मामला है, वह पूरी तरह संदेह के घेरे में है।

    परिजनों ने बताया कि मृतक सौरभ पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई सत्येंद्र यादव किसान है। मझला भाई राजेंद्र यादव रफीगंज में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। दूसरा भाई योगेंद्र कुमार पंजाब में डीएवी स्कूल में शिक्षक है। अमरजीत कुमार यादव कोचिंग के साथ-साथ खेती भी करता है। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है।

    Read also: बिहार में 6837 लोगों को मिली नौकरी, CM ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    Bihar bihar death Bihar news crime death News News Update teacher death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्घटना, सड़क जाम‌ और कोयला चोरी के खिलाफ होगा कड़ा ACTION : SP
    Next Article धनबाद में हिंसक झड़प, पुलिसकर्मी समेत 7 लोग घायल…जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    बिहार

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026
    झारखंड

    लातेहारः ह*त्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, वार*दात में इस्तेमाल रस्सी बरामद

    April 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    जेडीयू की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: नीतीश अध्यक्ष, संजय झा बने कार्यकारी अध्यक्ष

    April 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    जनगणना से लेकर मुखिया सम्मेलन तक, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दी अफसरों को सख्त हिदायत

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.