Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए तेज रफ्तार से बाइक सवार लगा निकलने, गिरा धड़ाम
    झारखंड

    राष्ट्रपति की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए तेज रफ्तार से बाइक सवार लगा निकलने, गिरा धड़ाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची: राजभवन के सामने राष्ट्रपति की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस वाले उस समय सकते में आ गए, जब राष्ट्रपति का काफिला निकलने से ठीक पहले एक बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राजभवन के सामने वाले रास्ते से तेजी के साथ निकलने की कोशिश की। पुलिसवाले तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवक को पकड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़कर निकलने की कोशिश की। इस दौरान तेज गति से बाइक चलाने की वजह से युवक राष्ट्रपति के सुरक्षा के लिए की गई बैरिकेडिंग से टकरा गया। भागने की कोशिश में युवक बाइक से गिर गया और उसे काफी चोट आई। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है।
    दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजभवन से निकलकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए निकलने वाले थे। 10 मिनट पहले ही सभी मार्गों पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इसी दौरान राजभवन से ठीक पहले के ट्रैफिक पोस्ट के पास लगे सुरक्षा घेरे को बाइक सवार एक युवक ने तोड़ते हुए राजभवन की तरफ तेज गति से जाने लगा।
    उस युवक को तेज गति से आता हुआ पुलिस अधिकारियों ने देखा तो तुरंत उसे रोकने की हिदायत दी गई। लेकिन युवक कई पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद उन्हें चकमा देता हुआ तेज गति से आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि उसे पहले इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक जो बाइक चला रहा था वह मोहम्मद राहिल अशरफ के नाम से रजिस्टर्ड है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बाबूलाल पर कसा तंज, कहा- मरांडी ने घटाया कुतुबमीनार का साइज
    Next Article कन्हैया कुमार पर देशद्राेह का मुकदमा चलाने की मंजूरी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.