रांची: जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने हथियार के बलपर लूटपाट की है. इस दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली भी मारी है. गोली उसके हाथ में लगी है. गोली चलने के बाद वहां पर भगदड़ मच गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. इधर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
BREAKING : डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने हथियार के बल पर की लूट, एक को मारी गोली


