Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अमेज़न जंगल के बीच से हाई-वे बनाएगी ब्राज़ील सरकार, लाखों पेड़ों के कटने की आशंका
    Uncategorized

    अमेज़न जंगल के बीच से हाई-वे बनाएगी ब्राज़ील सरकार, लाखों पेड़ों के कटने की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ब्रासीलिया. ब्राज़ील सरकार ने दुनिया के सबसे घने जंगलों में से एक अमेज़न वर्षावन के बीच से एक हाई वे के निर्माण की मंजूरी दे दी है. बढ़ रही वनों की कटाई के बीच सरकार का यह कदम सबसे बड़े वर्षावन के लिए एक घातक कदम हो सकता है.

    ब्राजील के पर्यावरण प्राधिकरण ने गुरुवार को एक प्रारंभिक परमिट जारी कर दिया है जिससे अमेज़न के बीच से एक लंबा हाई वे निकाला जायेगा. हाई वे बीआर 319 अमेज़न शहर मनौस को साल भर ब्राजील के बाकी हिस्सों से जोड़े रखेगा.

    इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री मार्सेलो सैंपैयो ने ट्विटर पर पर्यावरण एजेंसी इबामा से लाइसेंस की एक छवि को पोस्ट करते हुए परमिट की घोषणा की है. फ़िलहाल प्रारंभिक लाइसेंस सरकार को कंपनियों को सड़क के सबसे बड़े मध्य खंड को बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की अनुमति देगा. ठेकेदार योजनाओं को बनाएंगे, लेकिन निर्माण शुरू करने के लिए दूसरे परमिट की आवश्यकता होगी.

    राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने किया था वादा
    देश के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने चुनावी दिनों में इस हाई वे को बनाने का वादा किया था. दरअसल, भीषण वर्षा और जंगल के उमस भरे माहौल के कारण पहले से मौजूद एक सड़क दलदल में बदल गई थी जिसके कारण कई महीनों तक मनौस देश के कई हिस्सों से कटा रहता है.

    सड़क मूल रूप से 1970 के दशक में ब्राजील की सैन्य तानाशाही सरकार द्वारा बनाई गई थी. लगभग 6 महीने की बारिश के मौसम के दौरान अधिकांश मार्ग कीचड़ में तब्दील रहता है.

    हाई वे से बढ़ेगा पेड़ों का कटना
    इस नए हाई वे के बन जाने के कारण अवैध लकड़हारे और भूमि हथियाने वाले जंगल के दूरस्थ और अपेक्षाकृत अछूते क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

    एक अध्यन के मुताबिक इस परियोजना के परिणामस्वरूप 2030 तक वनों की कटाई में पांच गुना वृद्धि होगी, जो अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से बड़े क्षेत्र के बराबर है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: झारखंड का इस्लामीकरण कर रही है हेमंत सोरेन सरकार, हम ऐसा नहीं होने देंगे: BJP
    Next Article बाड़मेर में एयरफोर्स का मिग-21 प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.