Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बाड़मेर में एयरफोर्स का मिग-21 प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
    देश

    बाड़मेर में एयरफोर्स का मिग-21 प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बाड़मेर. बाड़मेर के  बायतू थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव के पास गुरुवार रात एयरफोर्स का मिग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाके के साथ आग लग गई. दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का मलबा आधा किलोमीटर तक फैल गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई. मिग क्रैश की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

    मिग-21 हादसे में भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करते हुए दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है. बयान के मुताबिक, राजस्थान के उत्तरलाई एयर बेस से शाम तक़रीब 9:30 मिनट पर ट्विन सीटर मिग 21 बाइसन ट्रेनर एयरक्रफ्ट ने उड़ान भरी थी. ये उड़ान एक ट्रेनिंग उड़ान थी. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

    भारतीय वायुसेना ने अपने ट्वीट में कहा, ‘भारतीय वायुसेना का दो सीटों वाला मिग-21 ट्रेनर विमान आज शाम राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण उड़ान के लिए रवाना हुआ.

    रात करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। दोनों पायलटों को जानलेवा चोटें लगीं. एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भारतीय वायुसेना को पायलटों की जान जाने का गहरा दुख है और वह शोक की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.’

    ग्रामीणों के मुताबिक, विमान जैसे ही जमीन पर गिरा, उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई. विमान जहां पर गिरा, वहां पर जमीन में 15 फीट गड्ढा हो गया. आग की लपटें दूर तक देखी गईं. रात में अंधेरा होने की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल आ रही हैं.  प्रशासन की टीम ने पूरे इलाके को कवर अप कर लिया है. बायतू के एसडीएम जगदीश सिंह सहाय मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया, “दो शव बरामद किए गए हैं. आग पर काबू पा लिया गया है.”

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेज़न जंगल के बीच से हाई-वे बनाएगी ब्राज़ील सरकार, लाखों पेड़ों के कटने की आशंका
    Next Article दूध लेकर घर लौट रहे झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या, 4 अपराधियों ने मारी गोली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, पूछा – छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.