Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, सेरोगेसी से हुआ बच्चे का जन्म
    मनोरंजन

    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, सेरोगेसी से हुआ बच्चे का जन्म

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गईं है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है. बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी रचाई थी. प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं.

    प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए कहा, हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद. साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी की और ज्यादातर अमेरिका में ही रहती हैं.

    साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म थमिज़न (2002) के साथ अपने फिल्मी करियक की शुरुआत की थी. फिर उन्होंने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, उसके बाद 2003 में फिल्म मुझसे शादी करोगी, 2004 में आई थ्रिलर फिल्म ऐतराज़ के लिए आलोचकों ने भी उनके एक्टिंग की प्रशंसा की थी.

    इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2006 में डॉन, 2008 में फैशन जैसी फिल्मों में काम किया. फैशन फिल्म में एक परेशान मॉडल की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. बॉलीवुड में पैर जमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय के जरिए नाम कमाया. विशेष रूप से 2021 में द व्हाइट टाइगर और साइंस फिक्शन द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेमी के साथ विवहिता के पकड़े जाने पर पति ने फोन पर दिया तलाक, पंचायत ने महिला को उसके प्रेमी के साथ भेजा
    Next Article दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, भाभी के साथ मिलकर विवाहिता का गला घोंटा

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.