Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Mar, 2026 ♦ 6:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल भी झारखंड के साइबर अपरधियों के चक्कर में फंसे, पुलिस से मांगी मदद
    झारखंड

    बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल भी झारखंड के साइबर अपरधियों के चक्कर में फंसे, पुलिस से मांगी मदद

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांचीः फिल्मी दुनिया के बाबू भाई यानी परेश रावल भी इन दिनों झारखंड के साइबर अपराधियों से परेशान हो गए हैं।परेश रावल ने ट्विटर पर ट्वीट कर रांची पुलिस से इस मामले में मदद मांगी है।

    • क्या है पूरा मामला

    फिल्म हेरा-फेरी के बाबू भैया सहित कई फिल्मों में बड़े किरदार निभा चुके परेश रावल से साइबर फ्रॉड की कोशिश की गई है। उन्हें एक साइबर अपराधी बार-बार कॉल कर गूगल पे पर कैशबैक मिलने की जानकारी देकर मनी रिक्वेस्ट भेज रहा है। इसे लेकर परेश रावल ने सोशल साइट ट्विटर के जरिए रांची पुलिस से गुहार लगाई है, जिसमें पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही संबंधित साइबर फ्रॉड से बातचीत का ऑडियो भी उपलब्ध कराने की बात कही है। परेश रावल के ट्विवीट के बाद से ही रांची पुलिस सक्रिय हो गई। रांची पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी सेल ने कॉल करने वाले नंबर का पता लगाना शुरू कर कर दिया है। शुरुआती जांच में नंबर झारखंड राज्य के देवघर जिले का निकला है। उसका लोकेशन पश्चिम बंगाल के 24 परगना का मिला है। पुलिस ने संबंधित साइबर फ्रॉड की तलाश शुरू कर दी है।

    • क्या लिखा है ट्विटर पर

    परेश रावल ने अपने ट़्विटर वॉल पर रांची पुलिस और रांची डीसी को ट्विवीट करते हुए लिखा कि यह नंबर 9002214675 कॉल कर रहा है और बता रहा है कि उन्हें गूगल पे में कैशबैक मिला है और फिर मनी रिक्वेस्ट भेजता है। कृपया कड़ी कार्रवाई करें। मेरे पास कॉल की ऑडियो क्लिप भी है, आप चाहें तो प्रदान कर सकते हैं।

    • क्रेडिट मैसेज भेजकर खाते में चूना लगाने का खेल

    साइबर अपराधी अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लगातार खातों में सेंध लगा रहे हैं। अब साइबर अपराधी क्रेडिट एसएमएस भेजकर खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। इसके लिए वे बल्क मैसेजिंग ऐप का दुरुपयोग कर रहे हैं। इजास ऐप के माध्यम से एक साथ सैकड़ों लोगों को मैसेज भेजा जा रहा। इस ऐप के जरिए भेजा गया मैसेज ठीक वैसा रहता है, जैसे संबंधित कंपनी ने भेजा हो। ये बैंक के नाम, पेटीएम, गूगल पे सहित अन्य वॉलेट कंपनियों के नाम के मैसेज भेजे जाते हैं। ये मैसेज कोडेड होते हैं, उसमें क्लिक करते ही खाते में सेंध लग जाती है। इसके लिए साइबर अपराधी बल्क मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों को छिपाने मामले की हो उच्चस्तरीय जांच
    Next Article हटिया विधानसभा के सरोवर नगर में जरूरतमंद लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, वेटर की मौ’त

    March 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामनवमी की तैयारी तेज : श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट ने रांची डीसी से मांगी प्रशासनिक मदद

    March 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिकांत महतो रातू और राम नारायण सिंह बने नामकुम के थानेदार

    March 7, 2026
    Latest Posts

    रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, वेटर की मौ’त

    March 7, 2026

    रामनवमी की तैयारी तेज : श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट ने रांची डीसी से मांगी प्रशासनिक मदद

    March 7, 2026

    आदिकांत महतो रातू और राम नारायण सिंह बने नामकुम के थानेदार

    March 7, 2026

    गुमला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान : अब तक 92.95% लोगों को दवा

    March 7, 2026

    500 जिलों में महिला जन सुनवाई, NCW ने की बड़ी पहल

    March 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.